Header Ad
Hindi News / Blog

महाराष्ट्र चुनाव: Congress की तीसरी सूची

Article Top Ad


अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत को टिकट, 16 कैंडिडेट में कौन-कौन शामिल
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कैंडिडेट की तीसरी सूची जारी की है। कांग्रेस ने तीसरी सूची में कुल 16 कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं। इनमें मुंबई की कुछ सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस ने पहली और दूसरी सूची में कांग्रेस ने 48 और 23 कैंडिडेट के नाम घोषित किए थे। कांग्रेस ने अब तक 87 कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने मुंबई की वांद्रे पश्चिम सीट से आसिफ जाकरिया को उतारा है। इसके अलावा मुंबई की अंधेरी पश्चिम सीट से कांग्रेस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सचिव सांवत को मौका दिया है।
कांग्रेस की तीसरी सूची: किसे कहां से मिला टिकट?
क्र सं. विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम
1 खामगांव डॉ. हेमंत नंदा चिमोटे
2 मेलघाट डॉ. हेमंत नंदा चिमोटे
3 गढ़चिरौली मनोहर तुलसीराम पोरेटी
4 दिग्रस माणिकराव ठाकरे
5 नांदेड़ दक्षिण मोहनराव मारोतराव अंबाडे
6 देगलूर निवृत्तिराव कोंडीबा कांबले
7 मुखेड़ हनमंतराव वेंजकटराव पाटिल बेटमोगारेकर
8 मालेगांव सेंट्रल इजाज बेग अजीज बेग
9 चांदवड शिरीषकुमार वसंतराव कोटवाल
10 इकतपुरी लकीभाऊ भीका जाधव
11 भिवंडी पश्चिम दयानंद मोतीराम चोरघे
12 अंधेरी पश्चिम सचिन सावंत
13 वांड्रे पश्चिम आसिफ जकारिया
14 तुलजापुर कुलदीप धीरज पाटिल
15 कोल्हापुर उत्तर राजेश भारत लाटकर
16 सांगली पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल
समाजवादी पार्टी के लिए उम्मीद बाकी
कांग्रेस की तीसरी सूची के बाद समाजवादी पार्टी के लिए उम्मीद बची हुई है। पार्टी ने अभी तक अणुशक्ति नगर से किसी की उम्मीदवारी नहीं है। इस सीट से फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद लड़ना चाहते हैं। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। महायुति की तरफ से इस सीट पर नबाव मलिक की बेटी सना मलिक शेख उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने भिवंडी ईस्ट पर भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। सपा की तरफ से पांच सीटें मांगी गई हैं। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```