गढ़वाल एकता समिति ठाणे का श्री रामनवमी महोत्सव आज सामाजिक -सांस्कृतिक गतिविधियां देर रात तक चलेगी

ठाणे वागले इस्टेट क्षेत्र के उत्तराखंडी समाज की सबसे जागरूक संस्था गढ़वाल एकता समिति का एक दिवसीय रामनवमी महोत्सव गुरूवार को सुबह किसन नगर नंबर 2 में सत्यनारायण महापूजा हवन से शुभारंभ होगा।

उल्लेखनीय है कि बीते साढ़े पांच दशक से गढ़वाल एकता समिति रामनवमी के पावन पर्व पर महोत्सव मनाती आ रही है।
ठाणे के उत्तराखंडी समाज की यह सबसे पुरानी जागरूक संस्था है जिसकी शुरुआत ही भगवान श्री राम जी की लीलाओं के शानदार मंचन से हुई थी।
वागले इस्टेट उस दौर में इंडस्ट्रियल इस्टेट के रूप में थोड़ा थोड़ा उभर रहा था। रोजगार के क्षेत्र में वागले इस्टेट में विभिन्न कंपनियों की शुरुआत हुई थी जिसके कारण कम्पनियों के कामगारों के लिए किसन नगर क्षेत्र का विकास कार्य शुरू हो रहा था।तब एक मात्र रामलीलाओं के मंचन के लिए यह संस्था बनी और तब से आज तक यह संस्था समाज को नित नई दिशा देने में लगी है।
संस्था के सहयोगी एडवोकेट मनोज भट्ट और संस्था के अध्यक्ष जगदीश रौथाण ने बताया कि शाम की सांस्कृतिक संध्या रोड नं 16 स्थित टीएम ए सभागार में आयोजित किया गया है। इनकी रहेगी उपस्थिति जिसमें राज्य के शिवसेना के मुख्य नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, साहेब स्थानीय शिवसेना के सचिव और नगरसेवक राम भाऊ रेपाले, वरिष्ठ नगरसेवक प्रकाश शिंदे, वरिष्ठ नगरसेवक योगेश जानकर, वरिष्ठ नगरसेवक मनोज शिंदे, डॉ दर्शना योगेश जानकर समेत कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रित किया गया है। सुबह के समय पंडित आचार्य श्री लक्ष्मी थपलियाल जी हर साल की तरह भगवान श्री सत्यनारायण महापूजा हवन करेंगे जिसमें सभी समाज के लोगों की उपस्थिति रहेगी।कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीना रावत, श्रीमती रेखा लिंगवाल ने बताया कि इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित पुरुस्कृत किया जायेगा। संस्था के सभी सदस्यों ने उत्तराखंड समाज के सभी लोगों से इस महोत्सव में शामिल होने का निवेदन करते हुए कहा कि समय की कमी के अभाव में बहुत सारे लोगों तक वे नहीं पहुंच पाए इसलिए इस त्रुटि को मन में न रखकर कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद करें।
इन सदस्यों का रहेगा सहयोग वयोवृद्ध सदस्य तोता राम चमोला दुर्लाभ सिंह गुसाईं, धर्मानंद पंत, बलवीर सिंह रावत, संपूर्ण सिंह नेगी, सुरेंद्र तिवारी, जगदीश पोखरियाल, प्रकाश ढोडियाल, सचिदानंद पंत,धन वीर सिंह चमियाल, वंशीधर ममगाईं, बीरेंद्र सिंह नेगी, महावीर पैन्यूली,राकेश खंकरियाल, राजेन्द्र चमोला, चंद्र मोहन नोडियाल, बिमला रावत,राजेन्द्र प्रसाद नोडियाल,हीरामणि चमोला, सुरेन्द्र सिंह नेगी, शिवचरण मंमगाई, महेश चंद्र कुकरेती,रामप्रसाद चमोला, पत्रकार राकेश निर्मोही प्रकाश बमोला,हरीश जुयाल, रजनी पंत आदि मौजूद रहेंगे।, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वर्तमान में कार्यकारणी सदस्य जुटे हैं जिनमें हर्ष पति बमोला, विपिन कैंथोला, विवेक पंत, मुकेश रतुडी आदि लगे हैं।