Blog

बरसात में भी नागरिकों के लिए सुगम हो यात्रा – प्रभाकर शिंदे/ महापौर को दिया पत्र

बरसात में यातायात समस्याओं के समाधान की मांग

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे ने महापौर रितू तावडे को पत्र लिखकर वर्षा ऋतु में उत्पन्न होने वाली यातायात समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित उपाययोजनाएं करने की मांग की है।

प्रभाकर शिंदे ने पत्र में कहा है कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी होने के कारण प्रतिदिन लाखों नागरिक रोजगार, शिक्षा एवं अन्य कार्यों के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में सड़कों पर जलभराव और यातायात अव्यवस्था से आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

शिंदे ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों में पूर्व तैयारी, प्रभावी प्रबंधन तथा रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button