घाटकोपर पूर्व में एसआरए सोसायटियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों और नागरिकों की शीध्र होगी बैठक #पराग शाह के साप्ताहिक जनता दरबार में कई समस्याएं हुई हल

मुंबई भाजपा विधायक पराग शाह के साप्ताहिक जनता दरबार में आज भी सुबह से आम जन की खूब भीड़ भाड़ जुटी दिखी।
कुछ लोग अपने बच्चों के एडमिशन की विनती करने आए थे तो कई लोगों स्थानीय समस्याएं लेकर उनके हल करने के लिए विधायक के दरबार में पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी, घाटकोपर पूर्व स्थित विधायक के जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई (जनता दरबार) का आयोजन अधिक तर शनिवार को ही रहता है। जिसमें नागरिक ने अपनी विभिन्न समस्याएँ एवं कठिनाइयाँ प्रस्तुत करते हैं।

आज के बड़े खास कार्यों में विद्याविहार पूर्व-पश्चिम उड्डाणपुल (फ्लाईओवर) के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं क्षेत्र में विभिन्न एस.आर.ए. सोसायटियों से संबंधित लंबित मुद्दों की भी जानकारी प्राप्त की गई।
पराग शाह ने बताया कि इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु आगामी दिनों में नागरिकों को साथ लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी और सभी समस्याओं का सकारात्मक एवं स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। जनसामान्य की समस्याओं को समझना, उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करना तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति प्रदान करना, एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आज के जनता दरबार में नगरसेविका श्रीमती राखीताई जाधव, विनायक कामत, विकास कामत, भालचंद्र शिरसाट, रत्नम देवेंद्र, तुषार कांबले, संघदीप केदारे, कुणाल देवेंद्र, संजय (बाबू) दरेकर, अनुज शाह, सागर वाघमारे, विद्युत काजी तथा श्रीमती अर्पिता शेलार उपस्थित थीं।