Header Ad
Hindi News / Blog

‘हमारी सरकार आते ही महिलाओं के खाते में हर महीने डाले जाएंगे खटाखट 2500 रुपये’, राहुल गांधी ने किया ऐलान

Article Top Ad

धनबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ‘झारखंड में अगली सरकार झामुमो-कांग्रेस की बनने जा रही है। सरकार ऐतिहासिक काम करेगी। हमारी सरकार हर महीने खटाखट-खटाखट महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये डालेगी। यह राशि महंगाई पर ठकाठक, ठकाठक चोट करेगी। गैस सिलेंडर भी 450 रुपये में मिलेगा। किसानों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। धान की खरीद राज्य सरकार 32 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से करेगी। गरीबों को हर माह सात किलो राशन देगी। दस लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 500 एकड़ का इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे।’

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी बाघमारा से कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो के पक्ष में माटीगढ़ा खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में (केंद्र में) कांग्रेस की सरकार नहीं बनी। अगली बार कांग्रेस की सरकार आई तो लोगों को मजे मिलेंगे। मोदी जितना पैसा अरबपतियों को दे रहे हैं, हम उतना पैसा गरीबों को देना चाहते हैं। मोदी ने अरबपतियों के 6 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया। वे किसानों, गरीबों का न तो कर्जा माफ करते हैं, न ही जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

बजट बनाने में 90 फीसदी आबादी की उपेक्षा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश का बजट बनाने में देश की 90 फीसदी आबादी की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि देश में बजट 90 लोग मिल कर बनाते हैं। मैंने इस बारे में पता किया तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। 90 लोगों की टीम में महज एक आदिवासी अधिकारी हैं। दलित और पिछड़ी जाति के तीन-तीन सदस्य शामिल हैं। इस राशि को खर्च करने में भी जो अधिकारी भूमिका निभाते हैं, उसमें भी 90 फीसदी लोगों की भागीदारी नहीं मिलती है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```