सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों के प्रति कमला सजवाण का योगदान याद किया जाएगा

कमला सजवाण की पुण्य स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में पहुंची देशभर की कई हस्तियां
दिल्ली -दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइंस रोड स्थित सजवाण फार्म में 16 मई 2026 को पूज्यनीय स्वर्गीय श्रीमती कमला सजवाण जी की पुण्य स्मृति में एक अत्यंत भावपूर्ण एवं गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
द हंस फाउंडेशन की प्रेरणास्रोत माता श्री मंगला जी की पूज्य माताश्री स्वर्गीय कमला सजवाण जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु आयोजित इस सभा में सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में ओम बिरला, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा, स्वामी ललितानन्द गिरि, स्वामी कालिदास बाबा, भगत सिंह कोश्यारी,

त्रिवेन्द्र सिंह रावत, माला राज्यलक्ष्मी शाह, यूजनेन्द्र शाह, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, करतार सिंह, हरेन्द्र अग्रवाल, साध्वी सुनीता बाई तथा सुंदर सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय कमला सजवाण जी के सरल, सौम्य, करुणामयी एवं परोपकारी व्यक्तित्व का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव आध्यात्मिक चेतना, धार्मिक आस्था एवं समाजसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया।

सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने स्वर्गीय कमला सजवाण जी के सुपुत्र श्री रविंदर सजवाण, ज्येष्ठ सुपुत्री माता श्री मंगला जी, भोले जी महाराज तथा समस्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।