Header Ad
Hindi News / Blog

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Article Top Ad

राज्य में हुआ रेलवे का 1 लाख 64 हजार करोड़ का निवेश

रेलवे आधुनिकीकरण, विस्तार परियोजनाओं से महाराष्ट्र का विकास तेज हुआ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

राज्य में हुआ रेलवे का 1 लाख 64 हजार करोड़ का निवेश

मोदी सरकार और महायुति सरकार के विकास की गति से रेलवे तेजी से विकास की राह पर दौड़ रही है। मोदी सरकार ने रेलवे विकास के लिए महाराष्ट्र में लगभग 1 लाख 64 हजार 605 करोड़ रुपये का निवेश किया है।यह कहना है रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का वे भाजपा के हाईटैक मिडिया कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि नई रेलवे लाइनों, कॉरिडोर, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, फ्लाईओवर , पुल निर्माण से राज्य के विकास को गति मिलेगी और यात्रा तेज और अधिक आरामदायक होगी

भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रेलमंत्री वैष्णव बोल रहे थे।
इस अवसर पर वैष्णव ने वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रेलवे द्वारा किए जा रहे प्रयासों का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में 6000 किमी का नया ट्रैक, अमृत भारत स्थानक कार्यक्रम के तहत 132 स्टेशनों का कायापलट,नए मेट्रो मार्ग, बुलेट ट्रेन, फ्रेट कॉरिडोर जैसे विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं।
उन्होंने कहा अब जालना-जलगांव नए मार्ग से मराठवाड़ा और मनमाड इंदौर नए मार्ग से खानदेश ‘जेएनपीटी’ से जुड़ेंगे।
मध्य, पश्चिम और हार्बर रेलवे लाइनों पर भी कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। कुल1,300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे पर कुछ टर्मिनस नए बनाए जाएंगे। मोदी जी की विकास दृष्टि छोटे रेलवे स्टेशनों का भी पुनर्विकास करने की है, इसीलिए लासलगांव, बडनेरा, पंढरपुर, नंदगांव जैसे छोटे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

मुंबईकरों के लिए उपनगरीय रेल यात्रा होगी सुगम-
लोकल ट्रेनों की यात्री क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने को प्राथमिकता दी जा रही है और राज्य में 16 हजार 240 करोड़ रुपये खर्च कर 301 किमी नई रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। सीएसएमटी से कुर्ला 5वीं और 6वीं लाइन, मुंबई सेंट्रल से बोरीवली 6वीं लाइन पर काम चल रहा है। चूंकि उपनगरीय रेलवे लाइन पर नए ट्रैक का निर्माण तेजी से चल रहा है, इसलिए अगले 5 से 6 वर्षों में हर दिन 600 ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गोरेगांव तक पहुंचने वाला हार्बर मार्ग अब बोरीवली तक जाएगा और यह मार्ग जनवरी 2025 तक चालू हो जाएगा।

किसान समृद्धि ट्रेन किसानों के लिए फायदेमंद-
किसानों का माल किफायती दाम में समय पर बाजार तक पहुंचाने के लिए नासिक से शेतकारी समृद्धि ट्रेन शुरू की गई है। इस रेलवे के लिए पिछले अनुभवों का उपयोग करते हुए, छोटे किसान दलालों को दूर रखते हुए अपनी उपज को ट्रेन से बाजार तक पहुंचा सकते हैं ‌। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, भाजपा महाराष्ट्र के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय, दिल्ली से आए मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार के के उपाध्याय , प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान ,आदि उपस्थित थे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```