Header Ad
Hindi News / Blog

युद्ध नहीं बुद्ध संगोष्ठी का आयोजन 27 अप्रैल को सांताक्रुज में

Article Top Ad

वाग्धारा की राष्ट्रीय संगोष्ठी “युद्ध नहीं बुद्ध “ का आयोजन 27 को
—————————
मुंबई । पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध के संकट के विरोध में शांति का संदेश देने के मकसद से वाग्धारा संस्था ने आगामी 27 अप्रैल को सांताक्रुज पूर्व के मौलाना आजाद भवन में “युद्ध नहीं बुद्ध “एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है ।प्रख्यात लेखक व फ़िल्म निर्देशक रूमी जाफरी इस परिचर्चा के मुख्य अतिथि होंगे।


मुंबई – वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ.वागीश सारस्वत ने बताया कि युवा पत्रकार मनीषा जोशी के संयोजन में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता वीरेंद्र याग्निक करेंगे जबकि रक्षा विशेषज्ञ व मुंबई विद्यापीठ के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ.करुणा शंकर उपाध्याय और भारतीय नौसेना के सेवा निवृत्त कमांडर भूषण दीवान मुख्य वक्ता होंगे।

अभिनेता रवि यादव के संचालन में डॉ.वागीश सारस्वत विषय की प्रस्तावना रखेंगे जबकि वरिष्ठ पत्रकार युद्ध विषयक नवगीत प्रस्तुत करेंगे।वाग्धारा के महासचिव एडवोकेट भार्गव तिवारी संगोष्ठी के निमन्त्रक तथा पूर्व पार्षद शिवजी सिंह संगोष्ठी के स्वागत अध्यक्ष होंगे।
लेखक पत्रकार अमर त्रिपाठी गीतकार गोपाल दास नीरज की प्रसिद्ध कविता “अगर तीसरा युद्ध हुआ “का पाठ करेंगे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```