Header Ad
Hindi News / Blog

महाराष्ट्र में महायुति को दें अपना आशीर्वाद –

Article Top Ad

-महाराष्ट्र संतों की भूमि के नाम से जाना जाता है इसलिए यहां सभी जाति जनजाति आपस में बिना किसी भेद भाव से सैकड़ों साल से रह रही है मगर कुछ लोग जातियों को आपस में लड़ाने का काम करने वाले यहां केवल अपनी दुकान सजा रहे हैं.महाअघाड़ी गठबंधन भ्रष्टाचार व घोटालों से लिप्त लोगों का संगठन है, महाराष्ट्र की जनता भी यह जान चुकी है । यह भाषण है उत्तराखंड राज्य के युवा तेज तर्रार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जो मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के बांद्रा पश्चिम में उत्तरांचल संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में कहे। जिसमें स्वयं शेलार भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार द्वारा महाराष्ट्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों एवं देवतुल्य जनता का उत्साह देखते हुए भाजपा की प्रचंड विजय हेतु मैं आश्वस्त हूँ। बड़ी संख्या में उत्तराखंड प्रवासियों के बीच उन्होंने अपनी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उत्तराखंड के लिए पसंदीदा योजनाओं का भी जिक्र किया।सभी उत्तराखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक बार साल में अवश्य अपने गांव आएं।

महाराष्ट्र में उत्तरांचल संघ द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन के सभी पदाधिकारीयों को उन्होंने धन्यवाद दिया इस अवसर पर मुंबई भाजपा के नेता अमरजीत मिश्रा, समेत भाजपा मुंबई के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के महेंद्र सिंह गुसाईं, राजेन्द्र शर्मा सभी पदाधिकारीयों उपस्थित थे। पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद
नालासोपारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजन नाइक एवं वसई विधानसभा से श्रीमती स्नेहा दुबे पंडित के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
धामी ने जोर देकर कहा कि महाविकास अघाड़ी के लोगों का एक मात्र उद्देश्य है विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित सोच को बढ़ावा देना है यह दल केवल देश के विकास में बाधक है, इनका जनकल्याण से नहीं बल्कि भ्रष्टाचार से सरोकार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी जनता महाविकास अघाड़ी को नकारते हुए महायुति गठबंधन को विजयश्री प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा वसई ,नालासोपारा में उत्तराखंड के लोगों के निर्णायक वोट हैं और ये वोट विकास के लिए अवश्य ही महायुति के पक्ष में रहेंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोग राष्ट्र प्रेमी लोग हैं इन सभी सभाओं में इन लोगों का विशेष सहयोग रहा जन-जन की है यही पुकार,महाराष्ट्र फिर चुनेगा भाजपा सरकार !

बांद्रा पश्चिम मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष श्री अमरजीत मिश्र , कौथिग फाउंडेशन के प्रमुख मनोज भट्ट,महेंद्र सिंह गोसाई अध्यक्ष मुंबई उत्तराखंड सेल , दीप कोशियारी , हेतल गाला , राजेंद्र शर्मा ,गोपाल नयाल , यशोदा रावत , अंजना शर्मा , कीर्ति रावत , उज्जवला नेगी उपस्थित थे , मंच का संचालन रमेश शर्मा ने किया ।
नालासोपारा विधानसभा और वसई विधानसभा में मनोज पाटिल अध्यक्ष वसई विरार भाजपा, हेमंत पाटिल , सुदेश चौधरी , अभय कक्कड़ , उद्दय शेट्टी ,कार्यक्रम का आयोजन बिजेंद्र रौतेला आदि सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```