Header Ad
Hindi News / Blog

महायुति के प्रचार में उतरे महादीप सिंह बिष्ट 

Article Top Ad

उत्तराखंडियों से की अपील करें विकास को मतदान 

महायुति के प्रचार में उतरे महादीप सिंह बिष्ट 

उत्तराखंडियों से की अपील करें विकास को मतदान 

ठाणे महानगर पालिका के पूर्व  वरिष्ठ नगरसेवक महादीप सिंह बिष्ट ने महायुति के ठाणे के उम्मीदवार संजय केलकर का अपने प्रभाग में भव्य स्वागत किया साथ ही साथ अपने समर्थकों के साथ ठाणे की तीनों सीटों पर घर घर जाकर महायुति के प्रत्याक्षियों को विजयश्री दिलवाने के लिए कमर कस ली है। 

उल्लेखनीय है कि मुन्ना सेठ के नाम से चर्चित  बिष्ट उत्तराखंड के ठाणे मनपा में तीन बार नगरसेवक  रह चुके हैं खरटन रोड ,सिडको ,ठाणे कालेज परिसर में उनका काफी दबदबा रहा है वे राकांपा में थे परन्तु उनके नेता साथी निरंजन डावखरे पिछले सालों पूर्व भारतीय जनता पार्टी में चले गए तब से निरंजन डावखरे समर्थक मुन्ना बिष्ट भी वहीं थे मगर खुलकर  अधिक सक्रीयता उनकी नहीं दिखी।  मगर इस चुनाव में वे खुलकर प्रचार में शामिल होते दिख रहे हैं।   

महादीप सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के महाराष्ट्र और मुंबई प्रवासी समाज से अपील की है कि वे महायुति के पक्ष में विकास को चुने। 

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```