मुंबई – पारंपरिक धोबी (रजक) समाज के आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से महाराष्ट्र भाजपा उद्योग आघाड़ी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वाकोडकर के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के लाडले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर ‘मुख्यमंत्री देवाभाऊ रजक समृद्धि योजना’ की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसकी शुरुआत नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा से २२जनवरी नक्षत्र सभागार प्रताप नगर चौक के आयोजन से की जायेगी ।

प्रमोद वाकोडकर ने बताया कि योजना का उद्देश्य पारंपरिक धोबी व्यवसाय का आधुनिकीकरण, युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं का लाभ, आसान ऋण सुविधा तथा आधुनिक मशीनों के माध्यम से रोजगार और आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।
योजना के तहत 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर लघु उद्यमी बनाने, प्रत्येक जिले में समितियों का गठन, व्यवसाय को सरकारी मान्यता दिलाने, धोबीघाटों के विकास, असंगठित कामगार के रूप में पंजीकरण तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रमोद वाकोडकर ने कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि रजक समाज को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर ले जाने वाला सामाजिक अभियान है।
उनका कहना है कि पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़कर समाज के युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर उपलब्ध कराना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

