Blog
दोस्ती ग्रुप की माता की चौकी में जुटेंगे कई कलाकार. धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ठाणे में आज
ठाणे, मुंबई,नवी मुंबई की जागरूक एवं सामाजिक महिलाओं के ग्रुप दोस्ती ग्रुप द्वारा आयोजित माता की चौकी आज शनिवार २३ मई को शाम 4 बजे से 9 बजे तक टीएमसी स्कूल ग्राउंड सावरकर नगर ठाणे वेस्ट में आयोजित है।

जिसमें समाज के सभी गणमान्य नागरिक और महिलाओं को निमंत्रित किया गया है।दोस्ती ग्रुप की प्रमुख संगीता बलोदी, रजनी पंत और गीता रावत ने उत्तराखंड समाज की सभी महिलाओं से निवेदन किया कि कि वे इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि इस समूह की सदस्यता समाज की हर महिला ले सकती है।