Header Ad
Hindi News / Blog

जनता चुनेगी विकास की तेज रफ्तार..मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तीसरी बार “

Article Top Ad


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की दो दिवसीय प्रवास में मुंबई की तीन लोकसभा क्षेत्रों के महायुति के उम्मीदवारों के लिए पदयात्राएं की और साथ ही साथ मुंबई के प्रवासी उत्तराखंडियों की सभाओं में एक बार फिर मोदी सरकार लाने की अपील भी मुख्यमंत्री धामी ने की।

मुंबई नॉर्थ ईस्ट उत्तर पूर्व लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी  मिहिर चन्द्रकांत कोटेचा  के समर्थन में आयोजित उत्तराखंड समाज द्वारा भांडुप के सह्याद्री विद्यालय सभागार में स्नेह सम्मेलन में देवतुल्य जनता को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में मतदान कर मिहिर जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित हुआ है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। मोदी जी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुंबई की जनता राष्ट्रविरोधी ताक़तों को सबक सिखाते हुए भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद मनोज कोटक , मोहन काला ,स्वतंत्र जनसमाचार के कार्यकारी संपादक राकेश खंकरियाल निर्मोही ,राजेश शर्मा ,सीए आर ,एस नेगी ,विनोद डबराल ,सुशीला दीदी कानपूड़े ,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे  भाजपा उत्तराखंड सेल के महेंद्र सिंह गुसाई और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी ,अनिल ढौडियाल ने  सभी का आभार व्यक्त किया।  वहीं उत्तर मुंबई लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल  के समर्थन में श्री धामी ने उत्तराखंड की मुंबई प्रवासी   जनता को संबोधित करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला उत्थान व किसान कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस लोकसभा चुनाव में “अबकी बार 400 पार” के संकल्प को साकार करने में मुंबई की जनता भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के दौरान जनता से मिले असीम प्रेम, स्नेह व समर्थन से अभिभूत हूं। देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। 

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```