Header Ad
Hindi News / Blog

कलवा में नाट्यगृह और दो अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे- श्रीकांत शिंदे

Article Top Ad

कलवा में नाट्यगृह और दो अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे

शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का जनसभा में ऐलान

कलवा, ठाणे | २७ दिसंबर २०२५

शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कलवा में नाट्यगृह और दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का आश्वासन दिया। ठाणे महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए उन्होंने कलवा, खारीगांव और विटावा में आयोजित विजय संकल्प मेलों में जनता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

डॉ.श्रीकांत शिंदे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कलवा-मुंब्रा के विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। ठाणे मनपा के माध्यम से सड़कें, नक्षत्र उद्यान, खाड़ी तट का सौंदर्यीकरण और जेट्टी जैसे कई विकास कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए शिंदे ने कलवा के स्विमिंग पूल को विश्वस्तरीय बनाने के लिए ४० करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया।

उन्होंने बताया कि साकेत में ७०० बेड का कैंसर अस्पताल बन रहा है, जबकि कलवा अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन के साथ कार्डियोलॉजी और यूरोलॉजी सेंटर शुरू किए गए हैं। कालू-शाई बांध परियोजना पूरी होने के बाद ठाणे में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।

रेलवे सुविधाओं को लेकर डॉ. शिंदे ने कहा कि पांचवें और छठे रेलवे मार्ग का काम पूरा हो चुका है। कलवा में होम प्लेटफॉर्म और कारशेड की बेहतर व्यवस्था के लिए प्रयास जारी हैं। खारीगांव पुल सहित कई रेलवे फाटक बंद किए गए हैं।

घर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हर गरीब को उसका हक का घर देना सरकार की गारंटी है। क्लस्टर योजना ठाणे के साथ-साथ अब मुंबई में भी लागू की गई है।

साथ ही डॉ. श्रीकांत शिंदे ने विश्वास जताया कि ठाणे महानगरपालिका चुनाव में ‘लाडकी बहनें’ शानदार प्रदर्शन करेंगी और शिवसेना को बड़ी जीत मिलेगी।*कलवा में नाट्यगृह और दो अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे*




*

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```