उत्तरांचल महासंघ ने उत्तराखंड के सुदूरवर्ती इलाकों के विद्यालयों को मुहैया कराये लैब और कंप्यूटर

उत्तराखंड-कर्णप्रयाग उमा सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा मिल सकेगी। मुंबई की सामाजिक संस्थाओं में अग्रणीय जागरूक संस्था उत्तरांचल महासंघ मुंबई की ओर से हर बार की तरह इस बार भी सीधे देवभूमि में आकर शिक्षा क्षेत्र में गरीब छात्रों के विकास के लिए कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया ।

उत्तरांचल महासंघ मुंबई की अध्यक्षता श्रीमती आनंदी गैरोला और उनकी टीम ने कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। महासंघ के प्रमुख सहयोगी और प्रमुख ज्योतिषी एवं कर्मकांडी आचार्य जयानंद सेमवाल ने बताया कि इस बार महासंघ ने कर्ण प्रयाग, उत्तरकाशी, — तीन जगह पर ज़रुरत मंद विद्यालयों को कई चीजें मुहैया कराई है जिसमें उमा विद्यालय को पांच सेट कंप्यूटर एवं प्रोजेक्टर सहित अन्य सुविधाएं दी हैं।
संघ की ओर से वर्ष 2025 की उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले आकाश रावत, राज रावत, अंश पुरोहित, निधि, तमन्ना, प्रतिभा, परिधि, वैष्णवी, आदित्य एवं दीपशिखा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने द्यो लागि ऊंचा कैलास.सांस्कृतिक लोकगीतों में शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर महासंघ की टीम में श्रीमती लक्ष्मी घिल्डियाल , श्रीमती अश्ररपी ध्यानी जी, श्रीमति सुमित्रा बिष्ट , श्रीमति आरती सेमवाल , श्रीमती अनिता जोशी एवम् भूपेश गौनियाल , आचार्य जयानंद सेमवाल , हरिपाल सिंह बिष्ट ,मनमोहन घिल्डियाल , सुनील जोशी समेत स्थानीय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और विद्यालय छात्रों के अविभावकों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रधानाचार्य रामेश्वर सती और व्यवस्थापक प्रताप लूथरा ने सभी मेहमानों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए महासंघ के कार्यों की सराहना की और आभार व्यक्त किया।