Header Ad
Hindi News / Blog

अमिह शाह ने बांग्लादेशियों को बाहर करने का वादा किया

Article Top Ad

मुंबई: मुंबई में विधानसभा का चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी नेता व गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि हमारी महायुति सरकार बनने पर मुंबई में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालची एमवीए गठबंधन की हार तय है, क्योंकि महाराष्ट्र की जनता महायुति के साथ खड़ी है। घाटकोपर के चुनावी सभा में शाह ने ऐलान किया कि राज्य में कहीं भी धर्म के आधार पर शिक्षा और रोजगार में आरक्षण नहीं होगा। धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर उन्होंने कहा कि महायुति की सरकार बनने के बाद एक कमेटी बनाई जाएगी। ये कमेटी सभी हितधारकों से चर्चा करेगी और इतने सख्त कानून बनाएगी, जिससे धर्म परिवर्तन न हो सके।

राहुल गांधी ने किया है अपमान
मंगलवार को अमित शाह ने घाटकोपर और बोरिवली में चुनावी सभा की। बोरिवली की सभा में बीजेपी के उम्मीदवार संजय उपाध्याय, योगेश सागर, अतुल भातखलकर, मनीषा चौधरी, विनोद शेलार और शिंदे सेना के प्रकाश सुर्वे मंच पर उपस्थित थे। इस मौके पर शाह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने संविधान के साथ जालसाजी कर बाबा साहेब का अपमान किया है। महाराष्ट्र के लोग आरक्षण का विरोधी करने वाली कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। एवीए और राहुल बाबा कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन 23 नवंबर को महायुति की सरकार ही बनने वाली है। मोदी जी का वादा पत्थर की लकीर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल, तेलंगाना, कर्नाटक में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने वादे पूरे नहीं किए। बीजेपी ने जो भी वादे किए, उसे पूरे किए हैं। हमने 370 हटाया और भारत को जोड़ा है। आगे भी देश को जोड़े रखने का काम करेंगे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```