Blog

पर्यावरण दिवस पर आर आर एज्युकेशनल ट्रस्ट ने किया वृक्षारोपण

मुलुंड के आर. आर. एज्युकेशनल ट्रस्ट में भव्य वृक्षारोपण संपन्न। मुंबई: मुलुंड पूर्व स्थित सुप्रसिद्ध आर. आर. एज्युकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉलेज परिसर में प्रणांकुर ट्रस्ट सोशल फाउंडेशन एवं आर. आर. एज्युकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन में”विश्व पर्यावरण दिवस’ के पावन अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आर. आर. एज्युकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ.राजेंद्र सिंह , ट्रस्टी राजीव आर. सिंह, अमित सिंह, पीयूष सिंह, पूरनमासी सिंह , प्रणांकुर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष शैलेश गायकवाड , जयप्रकाश ढेरे, प्रसाद इंदुलकर, बिलीमोरा मैडम उनके सहयोगियों ने 150 पौधे लगाये।समरोह में आर. आर. प्राथमिक मराठी विद्यालय की मुख्याध्यापिका अपूर्वा पवार ,इंग्लिश मीडियम की मुख्याध्यापिका लिशा आचार्य माध्यमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका कीर्ती यादव के साथ ही विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

प्रस्तावना शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, सूत्र संचालन डॉ. प्रतिक धर्मसी एवं आभार शिक्षाविद् महेंद्र सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button