Blog

चौबीस हजार तीन सौ करोड़ की क्षतिपूर्ति करे देवेंद्र फडणवीस सरकार [81लाख अपात्र लाभार्थियों पर और अधिकारियों पर करें कार्रवाई

24,300 करोड़ की क्षति पर सरकार जवाब दे — राकांपा एस

दोषी अधिकारियों को दिलवाएं सजा

इस बंदर बांट में एनसीपी (अजित) की भी हिस्सेदारी – महेश तपासे

-मुंबई, 4 जून। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर महायुति सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पार्टी प्रवक्ता महेश तपासे ने आरोप लगाया कि लगभग 81 लाख अपात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देकर राज्य को करीब ₹24,300 करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया।

तपासे ने कहा कि लाभार्थियों में हजारों पुरुष, करदाता, सरकारी कर्मचारी तथा अन्य अपात्र व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि पारदर्शिता और सुशासन का दावा करने वाली सरकार इतनी बड़ी वित्तीय अनियमितता कैसे होने दे सकती है।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव पूर्व मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया की अनदेखी की गई।

यह सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि करदाताओं के धन का दुरुपयोग था।राकांपा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि लाभार्थियों के सत्यापन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान सार्वजनिक की जाए तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और राकांपा (अजित पवार) को इस वित्तीय क्षति की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।तपासे ने कहा कि यह राशि सूखा प्रभावित गांवों में पेयजल व्यवस्था, सिंचाई परियोजनाओं, ग्रामीण सड़कों, जिला अस्पतालों और सरकारी विद्यालयों के विकास पर खर्च की जा सकती थी, किंतु सरकार ने विकास के बजाय राजनीति को प्राथमिकता दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button