10 दिवसीय कौथिग 2026 की शानदार शुरुआत. 8 मई से 17 मई तक हर शाम सजेगी सांस्कृतिक महफिलें

नवी मुंबई – सानपाडा, मुंबई कौथिग 2026 सीजन–17 का भव्य आगाजउत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा एवं विरासत को समर्पित मुंबई कौथिग 2026 सीजन–17 का भव्य शुभारंभ स्थानीय भाजपा विधायक श्रीमती मंदा ताई म्हात्रे एवं उनके पुत्र नितेश म्हात्रे के हाथों हुआ।
10 दिवसीय कौथिग 8 म ई से 17 मई तक चलेगा।इस सांस्कृतिक लोकपर्व का आगाज भरी गर्मी के बावजूद अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ किया जा रहा है ।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोकगायिका बेबी प्रियंका एवं जागर गायक सावन चमोली ने अपने पारंपरिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके गीतों पर उपस्थित दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के दूसरे दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में FE Oil के निदेशक सतीश जोशी एवं देवजीत बनर्जी तथा आयकर आयुक्त राधावल्लभ ध्यानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उत्तराखंड की भजन सम्राट सुश्री खुशी जोशी एवं “दिल्ली से मनाली फेम” लोकगायिका मंजू नौटियाल ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से कौथिग की दूसरी संध्या को यादगार बना दिया।

मुंबई कौथिग का 17वां संस्करण 08 मई से 10 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन, वेशभूषा, आभूषण एवं उत्तराखंड के जैविक उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

कौथिग के संस्थापक केशर सिंह बिष्ट एवं सहयोगियों ने सभी प्रायोजकों, सहयोगियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कौथिग में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।