आम्रपाली नाले की साफ-सफाई सिर्फ कागजों पर कांग्रेस ने लगाया 300 करोड़ रुपए का घोटाले का आरोप

कागज़ों में सफाई दिखाकर 300 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर -नाला सफाई में ₹300 करोड़ के घोटाले का आरोप
मुंबई, स्वच्छ पारदर्शी और जवाबदेह, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के दावे करने वाले सत्ताधारी भाजपा- शिवसेना के राज में बरसात से पूर्व नालों की साफ-सफाई को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं वहीं मुलुंड के एक नाले की साफ-सफाई को लेकर स्थानीय कांग्रेस के नेता राकेश शेट्टी ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका टी विभाग के क्षेत्र में अमरपाली सोसायटी, डंपिंग रोड क्षेत्र में कराए गए नाला सफाई कार्य में लगभग ₹300 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया है।

राकेश शेट्टी द्वारा भेजे गए प्रैस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि इस नाले केअभिलेखों में कार्य पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि वास्तविकता में नालों की सफाई अधूरी है। परिणामस्वरूप वर्षा ऋतु में क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।आरोप है कि बिना कार्य पूर्ण किए भुगतान जारी किया गया,।

कार्य की गुणवत्ता अत्यंत निम्न रही तथा ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से अनियमितताएं हुईं।कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राकेश शंकर शेट्टी ने मामले की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से जांच, वित्तीय लेखा-परीक्षण तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर जनआंदोलन और कानूनी लड़ाई शुरू की जाएगी।
भाजपा नगरसेविका ने जतायी अनभिज्ञता

इस विषय पर वार्ड क्रमांक 103 भाजपा नगरसेविका श्रीमती डा हेतल गाला मोरवेकर ने पूरी तरह से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें यह पता नहीं कि जिस नाले की साफ-सफाई को लेकर आरोप लगाया गया है वह 103 में है या 104 में उन्हें पता नहीं वे शीघ्र ही इस विषय पर जानकारी लूंगी।