Header Ad
Hindi News / Blog

समूहगान प्रतियोगिता में एस. एम. शेट्टी स्कूल प्रथम, हिंदी और संस्कृत दोनों वर्गों में जीत

Article Top Ad

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगा भाग

मुंबई/अहमदाबाद, 26 अक्टूबर। भारत विकास परिषद, पश्चिम क्षेत्र की ओर से 25 अक्टूबर को अहमदाबाद में आयोजित क्षेत्रीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में मुंबई कोंकण प्रांत की पवई-चांदीवली शाखा के एस. एम. शेट्टी हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज की टीम ने हिंदी और संस्कृत, दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

विजेता टीम में शरण्या हेगड़े, आयुर्था देसाई, ग्रीष्मा कांबले, हार्दिकी पाटिल, अंश सानिल, ऋत्विक शेट्टी, दक्ष शेट्टी एवं कुणाल कदम शामिल थे। विनायक ललित एवं शुभम सालुंखे ने वाद्य संगीत में संगत की।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, पश्चिम क्षेत्र के संयुक्त महासचिव महेश शर्मा, मुंबई कोंकण प्रांत के महासचिव सीमांत प्रधान, क्षेत्रीय संपर्क संयोजक आर सी जैन तथा क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक संजय पोद्दार उपस्थित रहे।

विजेता टीम 29 नवंबर को नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंबई कोंकण प्रांत एवं पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। इस सफलता से विद्यालय और परिषद की पवई-चांदीवली शाखा में हर्ष का माहौल है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```