डॉ भागवत कराड को करना पड़ा विमान में इलाज
दिल्ली। दिल्ली से आइजोल जा रहे इंडिगो के विमान 6E 291 में यात्रा के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को सांस लेने में परेशानी होने पर विमान में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री तथा चिकित्सक डॉ. भागवत कराड ने यात्री की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा सहायता देने के लिए आगे आए। उन्होंने विमान में उपलब्ध सुविधाओं की मदद से आवश्यक उपचार शुरू किया। सांस लेने में परेशानी के कारण यात्री को ऑक्सीजन दी गई। विमान के कर्मचारियों ने भी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

विमान के आइजोल पहुंचने के बाद यात्री को ऑक्सीजन सुविधा वाली एंबुलेंस से आगे के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
यात्रा के दौरान आपात स्थिति में डॉ. कराड द्वारा चिकित्सक के रूप में दी गई सहायता और विमान कर्मचारियों के सहयोग से यात्री को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

