मुलुंड भीम महोत्सव 2026 में जुटी भारी भीड़

—मुंबई। मुलुंड पश्चिम में 9 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की१३५ वीं जयंती के अवसर पर हर साल आयोजित भव्य भीम महोत्सव में इस बार भी देर रात तक सुरों की महफिलें सजी. और नाचते,थिरकते लोक कलाकारों ने मुलुंडकरों का जमकर मनोरंजन किया।



उल्लेखनीय है कि यह बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर कई सालों से पांच दिवसीय होने वाला एकमात्र भव्य -दिव्य आयोजन है जिसे नवीन संकल्प प्रतिष्ठान के बैनर तले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)के मार्गदर्शन में किया जाता है।

आरपीआई के युवा नेता विनोद जाधव करते आए हैं। बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी आयोजित भीम महोत्सव 2026 का शुभारंभ बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों के प्रसार के उद्देश्य से किया गया।महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर भारत सरकार के मंत्री माननीय रामदासजी आठवले तथा राष्ट्रीय महिला सलाहकार सीमाताई आठवले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दोनों अतिथियों ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। आयोजक विनोद जाधव ने बताया कि भीम महोत्सव समाज को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने और युवाओं को प्रेरित करने का माध्यम है।महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन शाम 6 बजे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोककला, संगीत और सामाजिक चेतना से जुड़े प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रमों की प्रमुख झलकियां इस प्रकार रही 9 अप्रैल: कडुबाई खरात का विशेष कार्यक्रम
10 अप्रैल: मराठी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति, शाहिर सीमा पाटील की सहभागिता
11 अप्रैल: दादूस कोळीगीतांचा हंगामा
12 अप्रैल: पारंपरिक मराठी लावणी
13 अप्रैल: भीमगीतों का भव्य जल्लोष का आयोजन रखा गया और जयंती के दिन भव्य रैली निकाली जाएगी. अब तक के सभी कार्यक्रम हिट रहे हैं जिन्हें श्रोताओं का खूब साथ मिला है।भीम महोत्सव में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। पूरे क्षेत्र में उत्सवमय वातावरण देखने को मिला।