महामानव क्रांति सूर्य बाबा साहेब डॉ श्री भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर एक मंच पर आए सभी लोग
नवी मुंबईभारतीय जनता पार्टी सी.बी. डी बेलापुर मंडल द्वारा दिवाले गांव स्थित ज्येष्ठ नागरिक सभागृह प्रांगण में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर सुंदर कार्यक्रम आयोजित में किया गया।

जिसकी अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धेश्वर कांबळे ने की भाजपा अल्पसंख्यक सेल के सय्यद अकबर, मंडल महामंत्री मनेष एस बिजलानी, दीपक पंजवानी,नवी मुंबई मनपा में स्वीकृत नगरसेवक सरदार कुलदीप सूरी,और यहां मौजूद लोगों ने बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर वंदन कर किया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के उपाध्यक्ष चंद्रकांत गायकवाड़, भारतीय नाविक आणि मच्छीमार संगठन भूषण कोली, चंद्रकांत कोळी,उत्तराखंड समाज के वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीन चंद ठाकुर संतोष कोली, समेत स्थानीय स्तर पर कई गणमान्य नागरिक और महिलाओं ने उपस्थित दर्ज की।
