भारत विकास परिषद चांदिवली की नई कार्यकारिणी घोषित
मुंबई -भारत विकास परिषद पवई-चांदिवली शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
मुंबई – सामाजिक समर्पण, सेवा और संस्कारों के लिए समर्पित संस्था भारत विकास परिषद, पवई-चांदिवली शाखा का वर्ष 2026-27 हेतु दायित्व ग्रहण समारोह पवई स्थित प्रसाद फूड डिवाइन में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह में समाज जीवन, संगठन जगत एवं विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर परिषद महिला सहभागिता की राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य श्रीमती प्रवीणा ओसवाल, पश्चिम क्षेत्र के संयुक्त महासचिव महेश शर्मा, मुंबई-कोंकण प्रांत अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी, प्रांत महासचिव सीमान्त प्रधान, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य (संपर्क) राजेन्द्र इनानी, पश्चिम क्षेत्र सेवा संयोजक रवि प्रकाश, संयुक्त वित्त सचिव सचिन जैन, जीवीसीए संयोजिका श्रीमती किरण कुमावत, गोवा प्रांत वित्त सचिव संदीप आचरेकर, समर्पण की कोषाध्यक्ष नम्रता तथा प्रसिद्ध लेखक एवं टीवी पैनलिस्ट रतन शारदा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में टाटा प्रोजेक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट सत्यनारायण, संघ के सेवा प्रचारक सतीश झा एवं प्रचार टोली सदस्य देवानंद राय की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति झंवर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए परिषद की सेवा भावना और संगठनात्मक संकल्पों को रेखांकित किया। सचिव गिरीश राजामणि ने अत्यंत प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शाखा की गत वर्ष की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने शाखा की ऑडिटेड वित्तीय रिपोर्ट रोचक एवं पारदर्शी शैली में रखी।
इस अवसर पर शाखा में जुड़े नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्ववर्ष 2026-27 के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी में श्रीमती दीप्ति झंवर ने अध्यक्ष, श्रीमती अक्षु शर्मा ने सचिव तथा सुनील अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया।मुख्य अतिथि श्रीमती प्रवीणा ओसवाल ने परिषद में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं अविनाश धर्माधिकारी, सीमान्त प्रधान एवं महेश शर्मा ने अपने प्रेरक विचारों से उपस्थित जनों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुसंस्कृत संचालन नव नियुक्त सचिव श्रीमती अक्षु शर्मा ने किया। समारोह सौहार्द, सेवा-संकल्प और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।