Blog
भाजयुमो के मुंबई सचिव से विराज मुकुंद कुलकर्णी की भाजपा में इंट्री
मुंबई। भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह द्वारा घोषित नई पदाधिकारी सूची में विराज कुलकर्णी को भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई का सचिव नियुक्त किया गया है।

विराज कुलकर्णी, प्रदेश भाजपा के कार्यालयीन सचिव मुकुंद कुलकर्णी के सुपुत्र हैं। विराज के केसी कॉलेज से स्नातक उपाधि प्राप्त करने के पश्चात लंदन से मास्टर्स डिग्री अर्जित की।
विनम्र, शालीन एवं सुशिक्षित व्यक्तित्व के धनी विराज कुलकर्णी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण समर्पण, निष्ठा और कर्मशीलता के साथ संगठन को सशक्त बनाने तथा पार्टी के विस्तार हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे।