पंडित गोविंद वल्लभ पंत जी की 65 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें किया गया याद . दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड समाजसेवियों ने किया पंडित गोविंद वल्लभ पंत जी को याद . दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

नवी मुंबई – देवभूमि उत्तराखंड के सपूत उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, देश के गृहमंत्री और भारतरत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत जी की 65 वीं पुण्यतिथि नवी मुंबई वाशी के उत्तराखंड भवन में उत्तराखंडी सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भावभीनी श्रद्धांजलि देकर याद किया गया।

इस अवसर पर पंडित गोविंद वल्लभ पंत जी के जीवन काल से जुड़े पहलुओं पर चर्चा कर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

उल्लेखनीय है कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत
भारत के पहले गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्हें 1955 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. पंतजी एक महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे।

उन्होंने अल्मोड़ा से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी नीतियों ने उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें एक कुशल प्रशासक के रूप में भी याद किया जाता है।
पंतजी की जयंती 10 सितंबर को मनाई जाती है, जिसे सामाजिक सेवा दिवस के रूप में भी मनाया आज 7 मार्च को गोविंद वल्लभ पंत जी की पुण्यतिथि थी इसलिए समाज के लोगों ने उन्हें याद किया. इस अवसर पर डीपीएस फाउंडेशन के प्रमुख प्रवीण चंद ठाकुर,कौथिग परिवार के प्रमुख मनोज भट्ट,वरिष्ठ समाजसेविका मीनाक्षी भट्ट, लोकगायक सुरेश काला, नवी मुंबई भाजपा हेम पाण्डेय, पनवेल भाजपा के नेता समाजसेवी सुशील कुमार जोशी, स्वतंत्र जनसमाचार के कार्यकारी संपादक राकेश खंकरियाल निर्मोही,
विनोद भट्ट उत्तराखंड भवन में अधिकारी राजीव पोखरियाल,नेगी और श्री धपोला आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
