Header Ad
Hindi News / Business

शुरुआती कारोबार में 198 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी ने भी लगाई छलांग, एक पैसे गिरकर खुला रुपया

Article Top Ad

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार के दिन तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 235.58 अंक चढ़कर 82,680.79 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 96.1 अंक की बढ़त के साथ 25,199.30 अंक पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार के दिन फिर हल्की तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 235.58 अंक चढ़कर 82,680.79 अंक पर पहुंचा, जबिक निफ्टी 96.1 अंक की बढ़त के साथ 25,199.30 अंक पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 43 अंक चढ़कर 56,882 पर ओपेन हुआ। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया एक पैसे गिरकर 85.61/$ पर खुला। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले तो आज लगभग सभी सेक्टर में तेजी नजर आ रही है। मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई। 1 फीसदी उछाल के साथ निफ्टी मीडिया इंडेक्स ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख

मंगलवार के दिन अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर भी बाजार की चाल पर प्रभाव दिखा। शुरुआत में गिरावट के बाद डाओ जोंस करीब 200 अंक उठकर फ्लैट बंद हुआ, वहीं नैस्डैक में 60 अंकों की मजबूती दर्ज की गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब नैस्डैक में तेजी का सिलसिला जारी रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को खरीदार रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,992.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

जापान का निक्केई 250 अंक उछला

अमेरिकी बाजारों का असर वैश्विक संकेतों पर साफ नजर आया। गिफ्ट निफ्टी में तेजी देखने को मिली और यह लगभग 70 अंकों की बढ़त के साथ 25.250 पर जा पहुंचा। वहीं, डाओ फ्यूचर्स की बात करें तो यह 130 अंक उछला। जिसके कारण ही घरेलू बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। जापान का निक्केई भी 250 अंक की उछाल के साथ मजबूती से कारोबार करते हुए नजर आया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```