Header Ad
Hindi News / Bhopal

नागालैंड के सात विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी एनसीपी

Article Top Ad

भोपाल, 01 जून 2025
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अजीत पवार गुट ने नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक का आधिकारिक रूप से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) में शामिल हो जाने को गम्भीरता से लिया हैं। यह घटनाक्रम, जो मुख्यमंत्री श्री नेफ्यू रियो के बहुमत को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है, विधायकों के इस कृत्य से लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और पार्टी निष्ठा की पवित्रता के बारे में गंभीर सवाल पैदा हुआ है।


एनसीपी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें पिछले विधानसभा चुनावों में नागालैंड के मतदाताओं ने एनसीपी को जनादेश दिया था और उसकी रक्षा के लिए दलबदल विरोधी अधिनियम के प्रावधानों सहित कानून के अनुसार इस मामले की पूरी तरह से जांच कर कार्यवाही करेंगे


बृजमोहन श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि हम संबंधित विधायकों से उनकी स्थिति को समझने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी बात करेंगे कि लोकतांत्रिक मानदंडों और संवैधानिक सिद्धांतों को बरकरार रखने के लिए वह अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार करें ।


बृजमोहन श्रीवास्तव ने नागालैंड के मतदाताओं को आश्वस्त किया कि एनसीपी लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और मतदाताओं के विश्वास की रक्षा के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी एनसीपी नागालैंड के लोगों द्वारा उसमें जताए गए विश्वास की रक्षा के लिए कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह के सभी आवश्यक कदम उठाने में पीछे नहीं रहेगी ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```