Header Ad
Hindi News / Uttarkashi

चारधाम यात्रा के लिए सड़कों को किया जाए दुरुस्त : डीएम

Article Top Ad

उत्तरकाशी। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित व सुरक्षित तरीके से संचालित करने के लिए विभागों को समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा के लिए सड़कों को दुरुस्त किया जाए।
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं संगठनों के अधिकारियों की बैठक लेकर यात्रा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में अतिवृष्टि से प्रभावित घाटों की स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए।

बैठक में सीमा सड़क संगठन की शिवालिक परियोजना के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर प्रसन्न जोशी ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से आगे के हिस्से में संकरी जगहों पर सड़क को सुधारे जाने का काम सोमवार से शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए मशीनें रवाना करा दी गई है। इस कार्य को यात्रा प्रारंभ होने से पहले संपन्न करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगोत्री मार्ग पर हीना से झाला तक 57 किमी हिस्से का रि-सरफेसिंग का कार्य गतिमान है।


जिलाधिकारी यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण कार्य व पालीगाड से आगे के हिस्से में किए जा रहे सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्र में पहाड़ी की तरफ अतिरिक्त कटिंग कर सड़क को दो वाहनों के पास होने लायक बनाया जाए। राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि क्षेत्र में सड़क सुधर का काम तेजी से जारी है और संकरे हिस्सों में 53 जगहों पर पासिंग प्वाइंट चिह्नित कर उन्हें दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।


बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश पांगती, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, मुकेश चंद रमोला आदि मौजूद थे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```