Header Ad
Hindi News / Dehradun

अब रोशनी से वन्यजीव नहीं होंगे परेशान, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर लगेगी खास लाइटें

Article Top Ad

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर खास लाइटें लगाने की तैयारी है। जिससे वन्यजीवों को परेशानी न हो।

देहरादून-दिल्ली छह लेन एक्सप्रेस-वे पर एलिवेटेड रोड पर लगने वाली लाइटों से वन्यजीवों को होने वाली परेशानी से बचाने की तैयारी की गई है। इस एलिवेटेड रोड पर खास तरह की लाइटों को लगाया जाएगा, जिसकी रोशनी जंगल के अंदर नहीं जाएगी, जिससे रात्रिचर समेत अन्य वन्यजीवों पर कोई प्रभाव पड़े।

इन लाइटों को भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के वैज्ञानिक ने स्टडी के बाद तय किया है। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे राजाजी और शिवालिक वन प्रभाग के बीच से होकर गुजरता है। इसके बनने से वन्यजीवों के विचरण पर प्रभाव पड़ सकता था, ऐसे में यहां पर 12 किमी लंबाई का एलिवेटेड रोड को तैयार किया गया है।

800 नान स्कैटरिंग लाइटें लगेंगी

नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए एलिवेटेड रोड पर लाइट लगाने का फैसला किया। इन लाइटों को लगाने से पहले भारतीय वन्यजीव संस्थान से मदद मांगी गई। तीन महीने तक संस्थान के वैज्ञानिकों ने अलग-अलग लाइट लगाकर अध्ययन किया।

इसके लिए खासतौर पर लाइटों को तैयार किया गया। आखिरी में चार में से एक नान स्कैटरिंग लाइट के विकल्प को हरी झंडी दी। इन लाइटों की रोशनी केवल फ्लाईओवर पर रहेगी और उसका फैलाव अन्य जगहों पर नहीं होगा। एनएचएआई की आठ सौ लाइटों को लगाने की योजना है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```