Header Ad
Hindi News / Prayagraj

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान आया है.

Article Top Ad

देवकीनंदन ठाकुर ने महाकुंभ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाए जाने की मांग की. उन्होंने काह कि दूसरे धर्म के लोग सिर्फ सनातन धर्मियों की आस्था को दूषित करने, नाटक फैलाने और हमें डिस्टर्ब करने के लिए ही आएंगे. अगर हम उनके मक्का जाने की बात नहीं करते तो वह हमारे प्रयागराज के महाकुंभ में क्यों आएंगे. किसी को अधिकार नहीं कि वह हमारी पूजा पद्धति को कतई डिस्टर्ब करे.

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हमें अपने धर्म की रक्षा कैसे करनी है, यह हमें बखूबी पता है किसी नेता या दूसरे व्यक्ति को हमें सिखाने की कोई जरूरत नहीं है. दूसरे धर्म के लोग यहां आना चाहते हैं, इसका मतलब दाल में सिर्फ कुछ काला नहीं है बल्कि पूरी दाल ही काली है. हमारे जिम्मे सिर्फ धर्म का काम है लेकिन वो…’महाकुंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान से असहमत देवकीनंदन ठाकुर..

सनातन बोर्ड के गठन की होगी मांग- देवकीनंदन ठाकुर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इस बातचीत में कहा कि महाकुंभ में सनातन धर्मियों को जगाने का काम करेंगे सनातन धर्मी अगर जाग गए और एकजुट हो गए तो भारत फिर से विश्व गुरु बन जाएगा.यहां से अलग सनातन बोर्ड के गठन की भी मांग की जाएगी ,धर्म संसद आयोजित कर संतों की तरफ से प्रस्ताव पास किया जाएगा मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के लिए भी संदेश दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि महाकुंभ की धरती से ऐसा बड़ा संदेश दिया जाएगा, जिसकी गूंज पूरी दुनिया को सुनाई देगी. भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग की जाएगी भारत पहले से ही और हमेशा से ही हिंदू राष्ट्र रहा है इस पर अब संविधान के मुताबिक सिर्फ औपचारिक तौर पर ऐलान करना होगा. देवकी नंदन ठाकुर महाकुंभ में लगने वाले अपने शिविर के भूमि पूजन के लिए आज प्रयागराज आए हुए थे.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```