Blog

शिक्षाविद विद्यादत्त बडोनी, रामप्रसाद नौटियाल परेश्वर बडोनी

शिक्षाविद विद्यादत्त बडोनी हुए सम्मानित

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ग्रामसभा जख़न्याली द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में शिक्षाविद विद्यादत्त बडोनी को एक उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान दिया गया।



उल्लेखनीय है कि विद्यादत्त बडोनी ने एक शिक्षक के रुप में 1970से 1978तक जख़न्याली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रुप में शिक्षा प्रदान की।
उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विद्यालयों में बडोनी जी शिक्षक के रूप में काफी चर्चित शिक्षक रहे. उनके पढ़ाये गए कई छात्र देशभर में अच्छा नाम कमा चुके हैं। कई छात्र डाक्टर, सेना में और विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं।
उन्होंने जखन्याली में शिक्षक के रुप में शिक्षा बहुत ही सुन्दर काम किया।
उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए विभिन्न योगदान को देखते हुए उत्कृष्ट शिक्षक के रुप में याद किया गया . आचार्य जयानंद सेमवाल ने बताया कि उन्हें गर्व है कि श्री बडोनी उनके द्वारी ग्रामवासी हैं। अच्छे लोगों के कारण पहले तो कुल का नाम ऊंचा .फिर गांव का फिर तहसील का फिर जिले का और ऐसे करते करते देश का नाम भी गौरवान्वित होता है।


इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में अच्छे व्यवहार और अच्छे कार्यों के लिए रामप्रसाद नौटियाल तथा परेश्वर बडोनी को भी सम्मान दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button