Blog

काशी से उभरता युवा नेतृत्व: निलेश दुबे निलेश संभालेंगे नारेडको नेक्स्टजेन की कमान

निलेश दुबे बने President NAREDCO NextGen उत्तर प्रदेश.लखनऊ में हुई नियुक्ति, 2026–2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

, BHU और IIT दिल्ली से शिक्षित, अब कानून की पढ़ाई जारी

मुकेश सेठ

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र में नई पीढ़ी के नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निलेश दुबे को NAREDCO उत्तर प्रदेश नेक्स्टजेन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें 2026 से 2028 तक के लिए सौंपी गई है।

लखनऊ में आयोजित बैठक में NAREDCO उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. आदित्य शुक्ला तथा संपूर्ण सचिवालय की उपस्थिति में यह घोषणा की गई।

NAREDCO (नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल) आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत एक प्रमुख संस्थान है जो नीति निर्माण, पारदर्शिता और निवेशक विश्वास को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इस नियुक्ति को उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र में युवा नेतृत्व के उदय के रूप में देखा जा रहा है।

कौन है निलेश दुबे

निलेश दुबे का परिचय वाराणसी (काशी) से आने वाले निलेश दुबे ने BHU से अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स), IIT दिल्ली से उद्यमिता प्रबंधन में डिप्लोमा प्राप्त किया है वर्तमान में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। पेशेवर रूप से वे यूनिक स्पार्क इंफ्रा प्रा. लि. के निदेशक हैं तथा चंद्रप्रभा रियल्टी से जुड़े हुए हैं।

उनका परिवार पिछले 45 वर्षों से रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय है।

कार्य क्षेत्र और दृष्टिकोण निलेश दुबे का ध्यान रियल एस्टेट में पारदर्शिता, निवेशक विश्वास, खरीदारों का भरोसा और नीति संवाद पर केंद्रित है। वे भूमि समेकन, निवेश परामर्श और शहरी विकास परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका मानना है कि पूर्वांचल—विशेषकर वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर—आने वाले वर्षों में संरचित विकास और रोज विरासत और स्वतंत्र पहचान निलेश दुबे के पिता रामप्रकाश दुबे उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनीतिक से जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button