Blog

मनपा टी वार्ड के फेरीवाले हटाने के खिलाफ कल कांग्रेसियों का मोर्चा

बंग्लादेशी नागरिकों के निष्कासन के नाम पर भारतीयों को भूखे पेट मत मारो.बंग्लादेशी नागरिकों के निष्कासन के नाम पर भारतीयों को भूखे पेट मत मारो.

मुंबई कांग्रेस और मुलुंड फेरीवाला संघ के संयुक्त तत्वावधान में फेरीवालों की सुरक्षा की मांग को लेकर एक शांतिपूर्ण मोर्चे का आयोजन किया गया है
टी-वार्ड महानगर पालिका के “बांग्लादेशी नागरिकों का निष्कासन” के नाम पर चलाए जा रहे अतिक्रमण-विरोधी अभियान के विरोध में निकाला यह मोर्चा निकाला जा रहा है जिसका नेतृत्व कांग्रेस नेता राकेश शंकर शेट्टी करेंगे।

राकेश शेट्टी ने बताया कि मुलुंड परिसर में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से लघु-उ‌द्योग के रूप में ईमानदारी से व्यवसाय कर रहे अनेक फेरीवालों को बिना उचित सुनवाई के अन्यायपूर्ण ढंग से निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हकालपट्टी की जा रही है। इस कार्रवाई के कारण अपनी दैनिक आजीविका के लिए फेरी व्यवसाय पर निर्भर हजारों परिवारों में गहरी चिंता और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। यह शांतिपूर्ण मोर्चा शुक्रवार तारीख ६ मार्च २०२६ को सुबह ठीक 9:00 बजे मुलुंड (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बाटा स्टोर्स से शुरू होकर टी-वार्ड महानगरपालिका कार्यालय तक जाएगा, जहां संबंधित अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button