Blog

खुली मनमोहक वातावरण में लें सीखें योगा के टिप्स [योगा बाय द वे का भव्य आयोजन

21 जून को मरीन ड्राइव पर होगा ‘योगा बाय द बे’ का भव्य आयोजन

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून, रविवार को मुंबई के मरीन ड्राइव चौपाटी स्थित कीलाचंद चौक, सुंदर महल जंक्शन पर प्रातः 6:30 बजे ‘योगा बाय द बे’ नामक भव्य योग प्रदर्शन एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे वहीं शिवसेना युवा नेता एवं सांसद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसी प्रकार की पूर्व पंजीकरण प्रक्रिया आवश्यक नहीं है। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रखा गया है। समुद्र तट की ताज़गी भरी एवं स्वास्थ्यवर्धक हवा मनमोहक वातावरण में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।यह कार्यक्रम ‘मुंबई माझी लाडकी’, टाइम्स ऑफ इंडिया इंडिया कास्ट गार्ड, योगा इंस्टीट्यूट, डी.आर. ग्रुप समेत कई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की निमंत्रक शिवसेना राष्ट्रीय सचिव शायना एन.सी. ने मुंबईवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर योग को जन-जन तक पहुँचाने के इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button