Blog

रत्नत्रयी ट्रस्ट और ऊर्जा महोत्सव समिति के 6 दिवसीय महोत्सव में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

पद्मभूषण विभूषित पूज्यपाद आचार्य देव श्रीमद्विजय रत्न सुंदर सूरीश्वर महाराज की 500 वीं पुस्तक का विमोचन 11 जनवरी को पीएम के हाथों

मुंबई – जैन समाज के सामाजिक, धार्मिक कार्यों को करने वाले रत्नत्रयी ट्रस्ट और ऊर्जा महोत्सव समिति का 6 दिवसीय ऊर्जा महोत्सव मुलुंड एलबीएस मार्ग से सटे रिचर्डसन क्रुडरास कंपनी के विशाल मैदान में भव्य और दिव्य अद्भुत आकृति की डिजाइन में विशाल मंच का कार्य जोरों पर है 7 जनवरी 2026 से प्रारंभ होने वाला यह महोत्सव 12 जनवरी को सम्पन्न होगा।

11 जनवरी को इसी ऊर्जा महोत्सव में जैन मुनि पद्मविभूषण विभूषित पूज्यपाद आचार्य देव श्रीमद्विजय रत्नसुंदर सूरीश्वर महाराज लिखित 500 वीं पुस्तक का विमोचन देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों विमोचन होना है। जिसके के लिए सुरक्षा संबंधी प्रत्येक व्यवस्था की बारीकियों पर ध्यान देते हुए इस ऊर्जा महोत्सव के भव्य दिव्य मंच का कार्य चल रहा है जिसमें लगभग 25000 श्रृद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है।

7 जनवरी को विशाल राजशाही अद्भुत शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश किया छह दिनों तक देशभर के कई राष्ट्रीय संतों महामुनियों के प्रवचन अनेकों कार्यक्रम चलते रहेंगे।

कार्यक्रम को दिव्य भव्य और अद्भुत बनाने में ऊर्जा महोत्सव समिति जुटी हुई है।

जिसमें मार्गदर्शक में श्रावक रत्न श्रीयुत कुमारपाल विशर, कल्पेश शाह, डॉ संजय शाह, निखिल भाई कुसुमगर, पलक शाह, राजेन्द्र भाई शाह, कौशिक भाई संघवी, राकेश मेहता, प्रतीक शाह समेत पूरी टीम इस महोत्सव को महायज्ञ बनाने में जुटी है।

७स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button