बालासाहेब थोरात के बाल को भी छूने की ताक़त गोडसे की औलादों में नहीं है: हर्षवर्धन सपकाल

मुंबई, दिनांक 21 अगस्त 2025
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी में हैं। उनके बाल को भी छूने की हिम्मत नाथूराम गोडसे की औलादों में नहीं है, ऐसा स्पष्ट करते हुए “गरजने वाले बादल बरसते नहीं” यह कहते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात को दी गई धमकी के मामले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि “मुँह में राम, बगल में छुरी” यह भाजपा की मोडस ऑपरेंडी है। महात्मा गांधी की हत्या करने से पहले नाथूराम गोडसे भी गांधीजी के चरणों में गिरा था और फिर तीन गोलियाँ दागीं, यह इतिहास है। आज भी उसी गोडसे का गुणगान करने वाली औलादों को भाजपा पाल रही है, यह एक बार फिर साबित हो गया है। धमकी देने वाला कहता है – “हम नाथूराम गोडसे बनेंगे”। वे तो नाथूराम गोडसे हैं ही, लेकिन उनका दल भी नाथूराम गोडसे की विचारधारा पर ही चल रहा है। दूसरी ओर बालासाहेब थोरात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी में हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में राज्य का माहौल खराब करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ऐसे बयान देकर कुछ लोग सिर्फ चर्चा और प्रसिद्धि पाने का प्रयास कर रहे हैं।

सपकाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोगों को क्यों पालती है, इसका जवाब उसे देना होगा। भाजपा को ऐसा राजनीति नहीं करनी चाहिए और आज भाजपा जिनको विरोधियों पर छोड़ती है, वही कल भाजपा के खिलाफ खड़े होंगे। यह चेतावनी देते हुए सपकाल ने कहा कि ऐसी धमकियाँ देने वालों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ही प्रोत्साहन है, इसीलिए उन पर कार्रवाई होना नामुमकिन है।