Blog

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल मुंबई प्रवासियों के बीच

5 साल का कार्यकाल पूर्ण करने पर संस्थाएं करेंगी सत्कार

नवी मुंबई. उत्तराखंड के युवा एवं ओजस्वी मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी कल मुंबई के उत्तराखंडियों से बीच पहुंच कर सीधे प्रवासी समाज से संवाद करेंगे ।

मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम उत्तराखंड प्रवासी परिषद और मुंबई की सभी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सोमवार 6 जुलाई को शाम 6 बजे से सिडको एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर वाशी, नवी मुंबई में रखा गया है ।

आज नवी मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक रखी गई जिसमें उत्तराखंड सरकार के सचिव (सामान्य प्रशासन) राजेंद्र कुमार एवं प्रवासी उत्तराखंड परिषद के उपाध्यक्ष पूरन चंद्र नैनवाल प्रवासियों ने इस कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

नैनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में श्री धामी ने पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जगह जगह मुख्यमंत्री का सम्मान हो रहा है। संवाद के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जितने भी काम हुए हैं उनकी चर्चाएं सीधे विदेशों तक हुई हैं पूरे देश भर में विभिन्न राज्यों के लोगों ने उनके कार्यों की सराहना की है।नकल विरोधी कानून हो या राज्य में,समान नागरिक संहिता सीए लागू करने का निर्णय, सशक्त भू -कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में उनकी सरकार ने जो कर दिखाया वह काबिले तारीफ रहा।

नैनवाल ने संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रवासी संस्थाओं से सहयोग की अपील की है।

इस बैठक में उत्तराखंड समाज मुंबई के कई प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सुरेश राणा, मुंबई कौथिग के संयोजक मनोज भट्ट, महावीर प्रसाद पैन्यूली, महेश शर्मा, दान सिंह राजपूत,चामू राणा, सुशील कुमार जोशी, हेमचंद्र पाण्डेय, प्रवीन चंद ठाकुर, लोकगायक सुरेश काला, प्रयाग रावत,श्रीमती मीनाक्षी भट्ट, श्रीमती पुष्पा भट्ट,बुद्धी प्रसाद देवली , अनूप धोलाकोटी, मनोज दानू, सतीश रिखाडी, नवीन चन्द्र दिलीप सिंह भट्ट, जसवंत सिंह बिष्ट, दीपक भट्ट, प्रदीप सिंह मौनी, आदि कई लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई .उल्लेखनीय है कि पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के रूप में लगातार पांच वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पिछले पांच साल में उत्तराखंड सरकार ने विकास और सांस्कृतिक अस्मिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं कल मुख्यमंत्री धामी अपने पांच सालों में किये गये कार्यों की जानकारी भी देंगे और प्रवासी समाज की समस्याओं को भी सुनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button