Blog

यूपी पर पड़ा बिहार भारी.प्रेसिडेंट कप 2026 पर पहली बार फहराया जीत का परचम

“बिहार का विजय घोष:

‘”सितारों की चमक, खेल का उत्कर्ष और ठाणे में टेनिस क्रिकेट का भव्य महोत्सव

राकेश निर्मोही

और प्रवीन चंद ठाकुर की रिपोर्ट

ठाणे – सालों से बड़े खेलों और दर्शकों की प्रतिक्षा में धूल खाता ठाणे के ऐतिहासिक दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में बड़े लंबे अंतराल के बाद चहल-पहल देखने को मिली. ठाणे के सुपूत कल्याण लोकसभा के सांसद शिवसेना युवा नेता डॉ श्रीकांत शिंदे आयोजित ‘प्रेसिडेंट कप–2026’ की भव्य दिव्य शुभारंभ भी हुआ और उसी तरह से 6 दिनों तक चलते रहे टूर्नामेंट का शानदार समापन एक अविस्मरणीय उत्सव में परिवर्तित हो गया।

जहाँ खेल, संगीत और सितारों की उपस्थिति ने माहौल को रोमांच से भर दिया। वहीं छह दिनों तक चली इस राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट स्पर्धा में देशभर से आई 16 टीमों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

जिसे ठाणे के खेलप्रेमियों ने जमकर फाइनल मुकाबले में बिहार ब्लास्टर्स ने यूपी नाईट राइडर्स को रोमांचक संघर्ष में पराजित कर पहली बार ‘प्रेसिडेंट कप’ पर अधिकार जमाया। खचाखच भरे स्टेडियम में देर रात तक दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा, मानो हर क्षण इतिहास रचा जा रहा हो।

समापन दिवस पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय दत्त और सुनील शेट्टी की उपस्थिति ने खिलाड़ियों और दर्शकों में नया जोश भर दिया। वहीं प्रसिद्ध म्यूज़िशियन शिवामणी की ऊर्जावान प्रस्तुति और पुणेरी ढोल की गूंज ने पूरे आयोजन को एक उत्सव में बदल दिया।

इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए संजय दत्त ने इसे “मिनी आईपीएल” की संज्ञा देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और श्रीकांत शिंदे तथा उनकी टीम की कुशल योजना और खिलाड़ियों की खेल भावना की प्रशंसा की।

अब वर्ष में तीन बार होगा ‘प्रेसिडेंट कप*

स्पर्धा की अभूतपूर्व सफलता पर डॉ. श्रीकांत शिंदे ने घोषणा की कि अब ‘प्रेसिडेंट कप’ वर्ष में तीन बार आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। विजेता टीम को 1 करोड़ और उपविजेता को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

अगला संस्करण नवंबर माह में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में अनेक विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की

गरिमा को और बढ़ाया।

टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ITCSF)

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें

महाराष्ट्र वॉरियर्स, पुणे पाइरेट्स, बिहार ब्लास्टर्स, दिल्ली स्ट्राइकर्स, हरियाणा रॉयल्स, गुजरात लायंस, कर्नाटक रॉयल किंग्स, केरल वॉरियर्स, कोलकाता राइडर्स, मध्य प्रदेश टाइगर्स, पूर्वांचल पैंथर्स, राजस्थानी योद्धाज, रॉयल चैलेंजर्स गोवा, सुप्रीम सुपर किंग्स (तमिलनाडु), यूपी नाइट्स और उत्तराखंड टाइगर्स

ये रहे टीमों के चेयरमैन

फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट हेमंत बनियाल, विनोद पाटिल, सेक्रेटरी नीलेश भिंटाडे, जॉइंट सेक्रेटरी अर्पिता चतुर्वेदी, महाराष्ट्र जोन-1 के प्रेसिडेंट अभिजीत दारकेकर, महाराष्ट्र जोन-2 के प्रेसिडेंट राकेश पवार, बिहार के प्रेसिडेंट चंदन यादव, दिल्ली के प्रेसिडेंट हेमंत बनियाल, हरियाणा के प्रेसिडेंट रवि गाबा, गुजरात के प्रेसिडेंट वनराजसिंह गोहेल, कर्नाटक के प्रेसिडेंट एच. एम. अकुल, केरल के प्रेसिडेंट विपिन के. एम., पश्चिम बंगाल के प्रेसिडेंट विशाल प्रसाद, मध्य प्रदेश के प्रेसिडेंट प्रद्युम्न गोहल, पूर्वांचल के प्रेसिडेंट पीयूष श्रीवास्तव, राजस्थान के प्रेसिडेंट राकेश शर्मा, गोवा के प्रेसिडेंट ज़मीर अहमद, तमिलनाडु के प्रेसिडेंट मोहम्मद शफी, उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट अर्पित चतुर्वेदी और उत्तराखंड के प्रेसिडेंट सुरेश राणा

प्रमुख अतिथियों राज्य के उद्योग व मराठी भाषा मंत्री तश टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडियाचे कार्याध्यक्ष डॉ. उदय सामंत, प्रसिद्ध ड्रम वादक शिव मणी, सांसद नरेश म्हस्के, भारता के पूर्व क्रिकेटर चंद्रकांत पंडित, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सरनाइक, पूर्वेश सरनाइक,आमरे, महिला क्रिकेटर हार्ले गाला, विधायक राजेश मोरे, रवींद्र फाटक, अभिजीत दरेकर, योगेश जानकर,विलास भाऊ रेपाले, मनोज शिंदे, और टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे

‘प्रेसिडेंट कप–2026’ केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खेल भावना, सांस्कृतिक उत्सव और राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा—जहाँ हर चौका-छक्का और हर तालियों की गूंज ने एक नई परंपरा की नींव रख दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button