उत्तराखंडी फिल्म घंगतोल की आज से ठाणे कोरम माल थियेटर से शानदार शुरुआत.ठाणे उपमहापौर कृष्णा दादू पाटिल की गरिमामय उपस्थिति में शो शुरू.
उत्तराखंडी फिल्म घंगतोल की शुरुआत ठाणे कोरम माल में
एक हफ्ते 4 से 7 के शो में देखिए इस फिल्म को

ठाणे – जोधा फिल्म की प्रस्तुति JODHA FILMS उत्तराखंडी फिल्म गढ़वाली घंगतोल का आज से कोरम माल के मिनी थियेटर में
इसका विधिवत उद्घाटन ठाणे मनपा में उपमहापौर कृष्णा दादू पाटिल के हाथों फिल्म के अभिनेता जितिन बिष्ट की मौजूदगी और उत्तराखंड समाज के युवा समाजसेवी प्रवीण चंद ठाकुर, मनोज भट्ट,धनवीर सिंह चमियाल, लोकगायक सुरेश काला के सामूहिक प्रयास से श्रीगणेश हुआ।

इस अवसर पर उपमहापौर कृष्णा दादू पाटिल ने सभी उत्तराखंडी फिल्म दर्शकों से अपनी भाषा, संस्कृति और सभ्यता और परंपराओं को साथ लेकर चलने मनाने और नई पीढ़ी को सिखाने की अपील की।

विधिवत शाम 4 से 7बजे के शो देखने वालों में वंशीधर मंमागाई, उत्तम जखमोला,सोनम जुयाल,रजनी पंत,मंजू रौथाण, लक्ष्मी पवार को फिल्म पसंद भी आई और उन्होंने ठाणे के सभी उत्तराखंडी समाज से अपील की कि वे एक बार इस फिल्म को जरुर देखें।

अभिनेता जितिन बिष्ट ने बताया कि यह अच्छी मूवी बनी है हमने इस फिल्म के द्वारा यह मैसेज देने की कोशिश की है कि रोज़गार और मंजिल पाने के लिए आप कहीं भी जाएं मगर अपनी मातृभूमि देवभूमि को सदैव याद रखें। उन्होंने सभी से अपील की कि एक बार इस मूवी को जरूर देखें ।
इस फिल्म घंगतोल के
निर्माता संजय जोशी एवं सुधीर धर हैं जबकि
निर्देशक सुशीला रावत हैं।

फिल्म के अभिनेता कलाकारों में जितेन विष्ट, कुलदीप असवाल, नीलम रावत, सृष्टी रावत, विकास खत्री, पदमेन्द्र रावत, सुशील पुरोहित का अच्छा काम है।
फिल्म की
कहानी – संजय जोशी एवं सुशीला
रावत पटकथा एवं संवाद – सुशीला रावत संगीत
राजेन्द्र बीहान
फिल्म के गीत प्रसिद्ध लोकगायक
नरेन्द्र सिंह नेगी, कल्पना चौहान, अनुराधा निराला, रोहित चौहान, विवेक नौटियाल
गीत – सुशीला रावत, डॉ० सतीश कालेश्वरी, राजा विष्ट छांयाकन – ध्रुव त्यागी
चलचित्र संपादक –
पुष्कर माष्कर पंत मुख्य साहयक निर्देशक- जगदीश तिवारी हैं।