Blog

मुंबई में उत्तराखंडी राजनीतिक प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न .-

गढ़वाल भातृ मंडल और मोहन काला फाउंडेशन के बैनर तले जुटी सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़
—————–
उत्तराखंड की सामाजिक , सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जनसरोकारों के लिए प्रतिबद्ध , मुंबई में उत्तराखंडियों की 98 वर्ष पुरानी संस्था गढ़वाल भ्रातृ मंडल द्वारा मुंबई के अंधेरी रिक्रिएशन क्लब में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुंबई महानगरपालिका में उद्धव शिवसेना के टिकट पर जीती पहली नवनिर्वाचित उत्तराखंडी नगर सेविका श्रीमती लोना राजेंद्र सिंह रावत सहित मुंबई के राजनीतिक प्रहरियों को सम्मानित किया गया।

इनमें उत्तराखंड की श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ने वाले मोहन काला , मुंबई के निकटवर्ती ठाणे जिला में कांग्रेस के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ने वाले अमन बर्थवाल , भायंदर क्षेत्र से एन सी पी के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ने वाली श्रीमती ललिता विनोद सिंह बिष्ट , मुंबई में 50 वर्ष से पहले कांग्रेस की राजनीति और अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य विनोद नेगी तथा उत्तर मुंबई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष रतूड़ी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।


समारोह में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध उत्तराखंडी उपस्थित थे ।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति



इनमें पंकज मठपाल , धर्मानंद रतूड़ी महराज , ललित बिष्ट , शंभू शरण रतूड़ी , मोहन बिष्ट , आचार्य जयानंद सेमवाल , मनोज भट्ट , प्रवीण ठाकुर , सरुप पोखरियाल , बुद्धि प्रसाद देवली , त्रिलोक चंद सनवाल , स्वतंत्र जनसमाचार के कार्यकारी संपादक राकेश खंकरियाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे । समारोह को सफल बनाने में गणेश नौटियाल , किर्तिकेय सिंह रावत , विनोद भारद्वाज , वीरेंद्र गुसाईं , रमेश बलोदी , राम सिंह घटाल, श्रीमती पुष्पा बिष्ट , गोपाल नयाल , श्रीमती माया जोशी , श्रीमती राधा बंगारी , प्रदीप नौटियाल , आयुष कंडारी , सुश्री देविका नेगी आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।


समारोह के प्रारंभ में गढ़वाल भ्रातृ मंडल के अध्यक्ष रमण मोहन कुकरेती ने मंडल की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेन्द्र भट्ट तथा सम्मान समारोह का सफल संचालन डॉक्टर राजेश्वर उनियाल ने किया । मंडल के महासचिव मनोज द्विवेदी ने कार्यक्रम को अपार सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button