Blog

मुलुंड भाजपा एक ही वार्ड से आधे दर्जन भर इच्छुक “एक अनार सौ बिमार”

इच्छुक बने बने पार्टी के लिए सरदर्द

राकेश निर्मोही

मुंबई – बृहन्मुंबई मनपा चुनाव की तिथि घोषित होते ही अलग – अलग पार्टियों के नगरसेवक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं कई को अपने अपने आकाओं की ताक़त का भरोसा और अपने सामाजिक कार्यों पर भरोसा है कि इस बार उनकी पार्टी उन्हें चांस देगी और टिकट मिला तो जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे तो कई ऐसे भी हैं कि टिकट मिले या नहीं मगर चुनाव अवश्य लड़कर रहेंगे।

चुनाव इच्छुक उम्मीदवारों की सबसे बड़ी संख्या भारतीय जनता पार्टी में है। एक जमाना यह था कि भाजपा को उम्मीदवार ढूंढना मुश्किल था और आज हालात यह है कि एक ही वार्ड में दर्जन भर उम्मीदवार टिकट की प्रतीक्षा में हैं। अब हालात यह हैं कि एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति में भाजपा है।



उदाहरण के तौर पर मुलुंड उपनगर की बात करते हैं। मुलुंड के 6 वार्ड पर पिछले चुनावों में भाजपा ने बाजी मारी।
मुलुंड उपनगर की बात करें तो यहां पूर्व में मराठी भाषियों की जोरदार पकड़ रही शिवसेना के दो नगरसेवक यहीं से चुनकर आते रहे और मुलुंड पश्चिम में मराठी भाषी मतदाताओं की ठीक- ठाक संख्या के वाबजूद गुजराती भाषी,सिख,उतर भारतीय, दक्षिण भारतीय और थोड़ा बहुत मुस्लिम और ईसाई धर्म वाले भी मतदाता हैं मगर गुजराती वोट एकतरफा होने का फायदा भाजपा को मिलता रहा है।

हेतल ठक्कर जोवनपुत्रा

सौ दलजीत कौर मान



इस बार सबसे ज्यादा इच्छुक महिलाओं की संख्या वार्ड 103 में है इससे पूर्व यह सीट पर मनोज कोटक चुनकर आए थे और सांसद भी बनने के बाद भी नगरसेवक भी रहे मगर इस बार यह सीट ओपन महिला होने से कोटक परिवार फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोल रहा है कि वह इस सीट पर परिवार की किसी महिला को खड़ा करेगा भी नहीं। वैसे इस सीट पर अपना सबसे मजबूत दावा कर रही है
हेतल जोवनपुत्रा।

हेतल पिछले कुछ सालों से भाजपा में सक्रिय रही हैं मनोज कोटक की काफी करीबी और विश्वासपूर्ण होने का दावा उनके चहेते कर रहे हैं।
इसके अलावा पिछले कुछ सालों पूर्व भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई

एडवोकेट दलजीत मान कौर सिख समुदाय में गहरी पैठ रखने के साथ ही एक कुशल पढ़ी लिखी सामाजिक महिला भी है। विधायक मिहिर कोटेचा और मनोज कोटक एवं किरीट सोमैया से उनके ठीक ठाक संबंध है संगठन के लिए अच्छा काम करने और बैनर बाजी में इन्होंने वार्ड की जनता को यह मैसेज दे दिया है कि वे किसी से कम नहीं।
सौ.पूजा सिन्नारी भी सालों से सामाजिक कार्यों में भाग लेती रही हैं इस लिए वे भी खुद को इच्छुक बताती हैं।


पूजा सिन्नारी

सौ डा धनश्री वाघ

राय एकमात्र उत्तर भारतीय समाज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं उनका कहना है कि वे एक शिक्षित और गुजराती मराठी और हिंदी तो जानती ही हैं इसके अलावा भी उनका हर समाज के लोगों में उठना बैठना रहा है। भाजपा की तरफ से अगर उन्हें टिकट मिलता है तो वे हर हाल में जीत दर्ज करने का माद्दा रखती हैं।
सौ. डॉ धनश्री वाघ भी चुनाव मैदान में कूदने के लिए इन सबसे ख़ुद को अलग मानती हैं सालों से सामाजिक जीवन में जो कुछ किया है यह चांस है उसका फायदा लेने का, वाघ एक अच्छी वक्ता भी है और नगरसेविका बनने की भी उनमें प्रबल इच्छा है। इसके अलावा दर्शना राठौड़ और सुनिता श्रेयश्वर भी नगरसेविका बनने की दौड़ में हैं।


जिस कदर 103 में इच्छुक उम्मीदवारों की लंबी कतार है वह भी केवल भाजपा में ऐसी ही सूची 104 वार्ड में है जो ओपन पुरुष है

प्रकाश गंगाधरे

विरल शाह

मनीष तिवारी

प्रकाश मोटे

कमलेश गुप्ता

और यह पिछले चुनाव में ओबीसी था जिसमें भाजपा से प्रकाश गंगाधरे जीतकर आए इस बार सिटिंग नगरसेवक हैं मगर वार्ड ओपन होने के कारण स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्होंने आरक्षण का फ़ायदा उठाया है और लगातार तीन बार नगरसेवक रहे हैं इसलिए एक ही आदमी को बार बार दोहराना ठीक नहीं वैसे इस बार उनके विकास कार्यों से लोग खुश नहीं हैं मगर संगठन में ऊपरी पकड़ के कारण वे बनें हैं। उनके इस वार्ड में पूर्व मुलुंड मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, विरल शाह,के राजकुमार, प्रकाश मोटे, कमलेश गुप्ता, विशाल रांभिया, जितेन्द्र परब समेत कई ऐसे इच्छुक उम्मीदवार हैं जिन्होंने सालों तक भारतीय जनता पार्टी की तन,मन, धन सेवा की है और उन्हें लगता है कि उनके आजतक के कार्यों का उन्हें पार्टी ईनाम दे।


वार्ड 105 में सौ नम्रता वैती,सौ लक्ष्मी पाटिल,सौ रश्मी जाधव टिकट की इच्छुक है।
वार्ड 106 ओपन पुरुष के बाद भी यहां प्रभाकर शिंदे,रवि नायक,
वार्ड 107 पुरुष ओपन से नील किरीट सौमैया, जिगर चंदे, मनीष जोशी आदि की प्रबल दावेदार है।

दीपिका घाग
वार्ड 108 से सौ पूनम हड़कर, सौ दीपिका घाग,सौ शोभा माली, सौ रश्मी जाधव, योगिता पाटिल नगरसेवक नगरसेविका बनने की ताल ठोक कर मतदाताओं से संपर्क करने में जुटीं है।
वैसे मुलुंड भाजपा कार्यकर्ता भी तीन खेमों में बंटे हैं पूर्व सांसद किरीट सोमैया पूर्व सांसद मनोज कोटक और विधायक मिहिर कोटेचा इस चुनाव में जिसकी जितनी चलेगी वह जरुर चाहेगा कि उसके समर्थक कार्यकर्ता को टिकट दिया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button