India

उधमपुर में सीआरपीएफ का वाहन खाई में गिरा 2 जवानों की मौत, 12 घायल

उधमपुरजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसा जिले के कदवा बसंतगढ़ इलाके में हुआ है। हादसे में 2 जवानों की मौत हुई है, जबकि 12 के घायल होने की खबर है। मौके पर पुलिस और बचाव दल के कर्मी पहुंच गए हैं। मौके पर एंबुलेंस भी भेज दी गई है। वाहन खाई में कैसे गिरा, इसके कारण सामने नहीं आए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे की जानकारी एक्स पर दी। उन्होंने लिखा, ‘उधमपुर: कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में CRPF के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में CRPF के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी उपायुक्त सलोनी राय से बात की, जो स्थिति पर नजर रख रही हैं और जानकारी दे रही हैं। बचाव कार्य जारी हैं। स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।’

बुधवार को भी हुआ था एक सड़क हादसा
उधमपुर में बुधवार को भी एक सड़क हादसा हुआ था। यहां के खेरी इलाके में चिनैनी से उधमपुर आ रही बस बेकाबू होकर सीमेंट मिक्सल से टकरा गई थी।
बस के पलटने से उसमें सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण वह मिक्सर से टकराने के बाद पलट गई। मौके पर CRPF के जवानों ने मदद की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button