महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर

शिंदे ने की चौके -छक्के की बरसात

‘ठाणे – महाराष्ट्र माझा सेवा संस्था’ और ‘यूनियन क्रिकेट क्लब’ के सहयोग से ठाणे के कोंकण देव स्टेडियम में आयोजित ‘ठाणे प्रीमियर लीग’ यानी ‘उप मुख्यमंत्री चषक क्रिकेट’ टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के राष्ट्रीय नेता एकनाथ शिंदे के हाथों
हुआ।

इस अवसर पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि पूर्व नगरसेवक विकास रेपाले की पहल पर आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करना और उन्हें वह मंच प्रदान करना है जिसके वे हकदार हैं।
इस अवसर पर शिंदे ने स्टंप पर पुष्पांजलि अर्पित करने और पहले मैच के लिए सिक्का उछालने के बाद लंबे समय के बाद बल्लेबाजी का आनंद लिया और हाथ में बल्ला लेकर चौतरफा शॉट लगाए।

इस अवसर पर सांसद नरेश म्हस्के, ठाणे विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पवार, पूर्व परिवहन ,सभापति विलास जोशी, कार्यक्रम के आयोजक और युवा शिव सैनिकों के कार्य सम्राट पूर्व नगरसेवक विलास रेपाले पूर्व नगरसेविका नम्रता भोसले जाधव और ठाणे भर के शिवसेना पदाधिकारी क्रिकेट प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।