Blog

शिवसेना वाग्ले इस्टेट प्रभाग 18डी में ओल्ड इज़ गोल्ड पर ही भरोसा.नामाकंन से पहले ही दिखाई जनमत की ताक़त

पुराना भरोसा, फिर से जीत..!प्रभाग 18डी राम रेपाले,दीपक वेतकर, जयश्री फाटक और सुखदा संजय मोरे ने किया नामांकन

ठाणे मनपा चुनाव में नामांकन के आखिर दिन शिवसेना के उम्मीदवारों के लिए शक्ति प्रदर्शन का भी दिन था। शिवसेना के मुख्य नेतृत्व संगठन ने ओल्ड इज़ गोल्ड पर ही भरोसा जताया। पूरे प्रभाग में शिवसेना से काफी इच्छुक थे मगर इस बार पुराने पर विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन ने पूर्व नगर सेवक और शिवसेना सचिव राम रेपाले पूर्व नगरसेवक दीपक वेतकर पूर्व विधानपरिषद सदस्य और शिवसेना उपनेता रविन्द्र फाटक की धर्मपत्नी पूर्व नगरसेविका सौ.जयश्री फाटक और शिवसेना सचिव संजय मोरे की पत्नी पूर्व नगरसेविका सौ.सुनंदा मोरे को मैदान ए जंग में भेजा है।

चारों नगरसेवकों की क्षेत्र में तगड़ी पकड़ होने के कारण सैकड़ों लोगों की इस अवसर पर उपस्थिति रही। ढोल ताशे की कर्कश आवाज और फटाके फोड़ते हुए जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर राम रेपाले ने कहा कि यह भीड़ भाड़ शिवसेना और उनके नेतृत्व पर स्थानीय मतदाताओं की विश्वसनीयता के कारण हुआ है।हर समाज का व्यक्ति अपनी रोजी रोटी छोड़ कर यहां आया है हम उसके साथ रात -दिन सुख दुःख में साथ रहे हैं इसलिए शिवसेना का यह पूरा परिवार है यह।

दीपक वेतकर ने कहा कि संगठन और माननीय नेतृत्व एकनाथ शिंदे ने हमें यह मौका दिया हम उनके शुक्रगुजार हैं।हम मतदाताओं के साथ हमेशा कनेक्ट थे और रहते हैं इसलिए यह भीड़ भाड़ लोगों का शिवसेना के प्रति प्यार स्नेह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button