मुंबई उत्तराखंड महोत्सव – 2025-21 नवंबर से 23 नवंबर

गढ़वाल भ्रातृ मंडल द्वारा मुंबई उत्तराखंड महोत्सव – 2025 का शानदार आगाज
मुंबई – गढ़वाल भ्रातृ मंडल , मुंबई द्वारा आयोजित मुंबई उत्तराखंड महोत्सव – 2025 का आयोजन इस बार दिनांक 21 नवंबर से 23 नवंबर तक भी मुंबई के कांदिवली (पूर्व ) में स्थित ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है ।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड समाज की सबसे पुरानी संस्था है।मंडल की सांस्कृतिक सचिव एडवोकेट सरोज ममगाईं थपलियाल ने जानकारी दी कि त्रिदिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस बार उत्तराखंडी संगीत जगत के सुप्रसिद्ध प्रशंसित लोक गायक श्री दर्शन फर्स्वाण जी , उत्तराखंडी लोक संगीत से लुभाने वाली रंगमंच की सनसनी श्रीमती माया उपाध्याय जी , पहाड़ी संस्कृति के सार को संरक्षित करने वाले मैं पहाड़ों का रैबासी फेम उत्तराखंडी सिने अवॉर्ड विजेता लोकप्रिय गायक श्री सौरभ मैठाणी जी व उत्तराखंडी उभरते लोकप्रिय लोक गायक श्री ललित गित्यार आदि अपनी गायिकी से सुरों की छटा बिखरेंगे ।

इसके अलावा उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय कलाकारों द्वारा उत्तराखंड मेरी मातृ भुमि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा । इसमें मुंबई के स्थानीय कलाकार श्री सुरेश काला, श्रीमती सरिता पौडेल , कुमारी रत्ना कुंवर , श्री श्याम आर्य , श्री दीपक रावत , श्री किशन सिंह गुरौं जी व शोभा राम रतूड़ी आदि कलाकार अपनी गायिकी की प्रस्तुति देंगे । नृत्य ग्रुपों में रेशमा बर्थवाल , श्रीमती पुष्पा बिष्ट , प्रेरणा नेगी एवं रमा भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियां देंगी । इस वर्ष दर्शक मुंबई उत्तराखंड महोत्सव में शिरकत करने वाले अपने पसंदीदा कलाकारों के गाने पर रील बनाकर , विजेता होने पर उन्हीं कलाकारों के हाथों से ट्रॉफी ले सकते हैं । मुंबई उत्तराखंड महोत्सव की शुरुवात। परंपरागत नंदा देवी राजजात डोली से होगी ।

मंडल के अध्यक्ष रमण मोहन कुकरेती ने बताया कि मुंबई उत्तराखंड महोत्सव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी , उप मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी , सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार जी, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल जी , विधायक श्री प्रकाश सुर्वे , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी , शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत जी , सांस्कृतिक मंत्री श्री सतपाल महाराज जी , कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी व वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी आदि को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है । स्टॉल की इंचार्ज पुष्प बिष्ट ने बताया कि प्रवासी उत्तराखंडियों को इस महोत्सव के दौरान उत्तराखंडी खान पान और जायकों का स्वाद मिलेगा । साथ ही उत्तराखंड में बने हस्तशिल्प और विविध उत्तराखंडी उत्पादकों का प्रदर्शन भी होगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष गणेश नौटियाल , महासचिव मनोज द्विवेदी , कोषाध्यक्ष किर्तीकेय सिंह रावत , सहसचिव एडवोकेट आशुतोष रतूड़ी , सदस्य गोपाल सिंह नयाल , रमेश बलोदी , मंजीत रावत , आयुष कंडारी , देविका नेगी , राम सिंह घटाल आदि अथक प्रयासरत हैं ।