वीर सावरकर का सबसे अधिक अपमान राहुल गांधी ने किया -दीपक केसरकर
कांग्रेस के विचारों से शिवसेना कभी सहमत नहीं होगी, इसलिए साथ छोड़ा – दीपक केसरकर
वीर सावरकर का सबसे ज़्यादा अपमान राहुल गांधी ने किया, उबाठा उनके साथ है – दीपक केसरकर
मुंबई, दिनांक: ७ दिसंबर २०२६
महाराष्ट्र में शिवसेना के मुख्य नेता एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का जनाधार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। लोकसभा, विधानसभा और नगर परिषद चुनावों के नतीजे यह स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। इससे घबराकर विरोधक लगातार शिवसेना को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं और तरह-तरह की राजनीतिक साजिश रच रहे हैं, लेकिन महायुति गठबंधन ने उनकी सभी मंसूबों को करारा जवाब दिया है
शिवसेना के विधायक एवं पूर्व मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलने वाली शिवसेना कभी भी कांग्रेस के विचारों से सहमत नहीं हो सकती। यही कारण है कि कांग्रेस का साथ छोड़कर महायुति की सरकार बनाई गई। भाजपा और शिवसेना की विचारधारा हिंदुत्व की है, और इसी वजह से महायुति मजबूती से कायम है।

दीपक केसरकर ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस हमेशा से वीर सावरकर विरोधी रही है। ऐसे में कांग्रेस का समर्थन करने वाली उबाठा को जनता ने पिछले चुनावों में घर बैठा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वीर सावरकर का सबसे अधिक अपमान राहुल गांधी ने किया है और उबाठा उसी विचारधारा के साथ खड़ी है।
प्रेस के माध्यम से दीपक केसरकर ने उम्मीद जताई कि महायुति गठबंधन की सहयोगी पार्टी बीजेपी अनैसर्गिक युति को कोई महत्व नहीं देगी। शिवसेना की ओर से अंबरनाथ को लेकर जो प्रस्ताव दिया गया है, उस पर बीजेपी सकारात्मक रूप से विचार करेगी, ऐसा विश्वास
सत्ता के लालच के लिए ऐसे गठबंधन गलत डॉ. श्रीकांत शिंदे की बीजेपी से कारवाई की मांग

अंबरनाथ में कांग्रेस और अकोट में एमआईएम के साथ बीजेपी के गठबंधन को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर शिवसेना के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस गठबंधन के बारे में बीजेपी के नेताओं से ही पूछा जाना चाहिए। जिस कांग्रेस के विरोध में बीजेपी और शिवसेना वर्षों से लड़ती रही हैं, उसी कांग्रेस के साथ बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने सत्ता के लालच में गठबंधन किया है। यह पूरी तरह गलत है और इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को कड़ा एक्शन लेना चाहिए।अंबरनाथ में कांग्रेस और अकोट में एमआईएम के साथ बीजेपी के गठबंधन को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर शिवसेना के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस गठबंधन के बारे में बीजेपी के नेताओं से ही पूछा जाना चाहिए। जिस कांग्रेस के विरोध में बीजेपी और शिवसेना वर्षों से लड़ती रही हैं, उसी कांग्रेस के साथ बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने सत्ता के लालच में गठबंधन किया है। यह पूरी तरह गलत है और इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को कड़ा एक्शन लेना चाहिए।