Blog

भारत विकास परिषद चांदिवली की ओर से वाटर फिल्टर विद्यालय को भेंट

पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्कूल को दिए वाटर फिल्टर मशीन

मुंबई। भारत विकास परिषद् पवई-चांदिवली शाखा द्वारा गोविंद बल्लभ पंत स्कूल में Aqua Fresh जल फिल्टर तथा Blue Star का 40/80 लीटर क्षमता वाला वाटर कूलर भेंट कर उसका लोकार्पण किया गया।

यह सुविधा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु समर्पित की गई।

कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र के संयुक्त महासचिव महेश शर्मा, वरिष्ठ शाखा सदस्य अरुण सावंत, प्रिया पंसारी, शाखा अध्यक्ष दीप्ति झंवर, महिला सहभागिता संयोजिका सोनाली पति तथा GVCA संयोजिका शशि राठौर उपस्थित रहीं।

दानदाता ज्योति भगत, श्रीमान भगत, अंजना कंदोई एवं श्रीमान कंदोई ने नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर उद्घाटन किया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से अध्यक्ष उरवा दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष कुंदन गारिया तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।शाखा अध्यक्ष दीप्ति झंवर ने परिषद् की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रशासन ने भी परिषद् के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button