Mumbai Maharashtra

वसई-विरार अवैध निर्माण घोटाला: पूर्व आयुक्त अनिल पवार सहित 4 गिरफ्तार

नालासोपारानालासोपारा पूर्व में अवैध रूप से 41 इमारतों के निर्माण के मामले में ईडी ने वसई-विरार महानगरपालिका के पूर्व आयुक्त अनिल पवार, नगर नियोजन विभाग के पूर्व उप निदेशक वाई.एस. रेड्डी, बिल्डर और बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक सीताराम गुप्ता व उनके भतीजे अरुण गुप्ता को गिरफ्तार किया है। ईडी के मुताबिक, ये सभी मिलकर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग का सिंडिकेट चला रहे थे, जिसमें पवार ने परिवारजनों और रिश्तेदारों के नाम पर बेनामी कंपनियां बनाकर घूस की रकम को वैध बनाया। इससे पहले 29 जुलाई को मुंबई, पुणे, नाशिक और सतना में छापेमारी के दौरान 1.33 करोड़ नकद, दस्तावेज और डिवाइस बरामद हुए थे। 4 अगस्त को पवार और उनकी पत्नी से पूछताछ हुई थी, लेकिन दोबारा बुलाने पर वे नहीं पहुंचे। पवार शिवसेना (शिंदे) के मंत्री दादा भुसे के रिश्तेदार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button